Battle of Galwan New Release Date: पोस्टपोन हुई सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ़ गलवान’, अब इस दिन आएगी बड़े पर्दें पर, यहां जानें नई रिलीज डेट

Battle of Galwan New Release Date: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ़ गलवान' की रिलीज डेट को बदल दिया गया है।

Battle of Galwan New Release Date: पोस्टपोन हुई सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ़ गलवान’, अब इस दिन आएगी बड़े पर्दें पर, यहां जानें नई रिलीज डेट

Battle of Galwan New Release Date/Image Source: Salman Khan Films

Modified Date: February 9, 2026 / 03:00 pm IST
Published Date: February 9, 2026 2:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ़ गलवान' लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है।
  • फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है।
  • फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी।

Battle of Galwan New Release Date: मुंबई: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। यह फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक फ़िल्म की रिलीज में देरी हो सकती है। (Battle of Galwan New Release Date) रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की यह वार फिल्म अगस्त 2026 तक टाल दी गई है।

कब रिलीज होगी ‘बैटल ऑफ़ गलवान’?

Battle of Galwan New Release Date: एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरस्टार सलमान खाना की फिल्म ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ पोस्टपोन हो गई है। बताया जा रहा है कि, यह फिल्म अब 14 अगस्त, 2026 को रिलीज़ होगी। सूत्रों ने बताया कि, सलमान खान और मेकर्स का मानना है कि, यह एक बेहतर तारीख होगी क्योंकि 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस है। (Battle of Galwan New Release Date)  देशभक्ति की भावना अपने पीक पर होगी, और ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ इस समय देखने के लिए एक आइडियल फ़िल्म होगी।” रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मेकर्स जल्द ही इस बदलाव के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।

‘बैटल ऑफ़ गलवान’ की शूटिंग नहीं हुई है पूरी

Battle of Galwan New Release Date: वहीं शूटिंग को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। सोमवार, 9 फरवरी से मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में एक हफ़्ते का शेड्यूल होने वाला है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, सोर्स ने बताया, “यह शेड्यूल खत्म होने के बाद, कुछ और दिनों की शूटिंग बाकी है, और फरवरी के आखिर (Battle of Galwan New Release Date)  तक शूटिंग पूरी हो जाएगी।” रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि डायरेक्टर अपूर्व लाखिया नए फुटेज को एडिट करेंगे. बताया जा रहा है कि मेकर्स को यह फिल्म रक्षा मंत्रालय को दिखानी है, जिसमें कुछ समय लगेगा। कुछ वजहों से मेकर्स इस साल अप्रैल में फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं कर पाएंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.