Ganga Mai ki Betiyan 16th June 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ का सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ का अगला एपिसोड भावनात्मक होने के साथ ड्रामे से भरपूर होने वाला है। क्योंकि स्नेहा और सिद्धू के रिश्ते में एक चौंकाने वाला मोड़ आता है, जहाँ सिद्धू, आज भी स्नेहा के दिल में अपने लिए पुराना प्यार जगाने की कोशिश कर रहा है वहीं दूसरी ओर, स्नेहा उसे साफ़ इंकार करते हुए कहती है कि ठाकुर हाउस में उसके कदम रखने की वजह कुछ और ही है।
एपिसोड की शुरुआत, सिद्धू के कमरे से होती है, जहां सिद्धू, स्नेहा के साथ ख़ूबसूरत सजे हुए कमरे में सुकून भरे पल बिताने की उम्मीद कर रहा है, लेकिन माहौल में रोमांस की बजाय गुस्सा घुला हुआ है। स्नेहा कमरे की सजावट को देखकर भड़क जाती है और गुस्से में आकर फूल और पर्दों को बेरहमी से खींचकर फेंकने लगती है। यह देखकर हैरान-परेशान सिद्धू, उसे शांत करने की कोशिश करता है और उसे प्यार से कहता है कि यदि उसे सजावट पसंद नहीं है तो वह इसे हटा देगा।
किन्तु, स्नेहा का गुस्सा थमने का नाम नहीं लेता। वह सिद्धू के प्यार को ठुकराते हुए कहती है कि यह उसका कमरा नहीं है और न ही वह ठाकुर हवेली में प्यार करने वाली पत्नी बनकर आई है, वह सिद्धू को उन सारे ज़ख्मों की याद दिलाती है जो उसने और दुर्गावती ने मिलकर दिए थे, वह चींखकर उससे, उसके टूटे हुए सपने, विश्वासघात और गंगा पर हुए अत्याचारों का हिसाब मांगती है।
स्नेहा एक बड़ा खुलासा करते हुए सिद्धू से कहती है कि वह यहाँ सिर्फ अपने और गंगा के जख्मोँ का बदला लेने आई है स्नेहा की ज़ुबान से नफरत भरे यह शब्द सुनकर, सिद्धू पूरी तरह बिखर जाता है। स्नेहा उसे खुली चेतावनी देते हुए कहती है कि जब तक सिद्धू और दुर्गावती दोनों को वही दर्द और तड़प न झेलनी पड़े जो उन्होंने दूसरों को दी थी, तब तक वह इस घर को छोड़कर कहीं नहीं जाएगी।
वह आँखों में प्रतिशोध की आग लिए कसम खाती है कि वह गंगा को दुर्गावती के प्रभाव से और खुद को सिद्धू के चंगुल से आज़ाद कराकर रहेगी। सिद्धू खामोश खड़ा होकर स्नेहा द्वारा लगाए हुए सुनता है क्योंकि उसके पास कहने को कुछ नहीं है। पहली बार उसे इस कड़वी सच्चाई का एहसास होता है कि स्नेहा से शादी करना जितना आसान था, उसकी माफ़ी हासिल करना उससे कहीं ज़्यादा मुश्किल है। अब सिद्धू के प्यार की सबसे बड़ी परीक्षा के साथ स्नेहा और दुर्गावती के बीच का टकराव में तय लग रहा है..
अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या सिद्धू का प्यार, स्नेहा के गुस्से को पिघला पायेगा? या स्नेहा का गुस्सा और प्रतिशोध, उस प्यार पर हावी हो जाएगा?
इन्हें भी पढ़ें: