टाटा मोटर्स एक अक्टूबर से अपनों वाहनों की कीमतों में करेगी एक प्रतिशत तक बढ़ोतरी

Ads

टाटा मोटर्स एक अक्टूबर से अपनों वाहनों की कीमतों में करेगी एक प्रतिशत तक बढ़ोतरी

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 10:00 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 10:00 PM IST

मुंबई, 17 सितंबर (भाषा) वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स एक अक्टूबर से अपने वाहनों की कीमतों में एक प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि यह मूल्य वृद्धि जिंस और अन्य कच्चे माल की लागत में हुई बढ़ोतरी की भरपाई के लिए की जा रही है।

कंपनी ने कहा कि कीमतों में वृद्धि अलग-अलग वाहन मॉडल और उनके संस्करणों के आधार पर अलग-अलग होगी।

भाषा यासिर रमण

रमण