भारत, न्यूजीलैंड व्यापार समझौते को जल्द लागू करने के लिए मिलकर कर रहे काम

Ads

भारत, न्यूजीलैंड व्यापार समझौते को जल्द लागू करने के लिए मिलकर कर रहे काम

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 09:58 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 09:58 PM IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही देश व्यापार समझौते को जल्द लागू करने के लिए अपनी-अपनी घरेलू प्रक्रियाएं पूरी करने की दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह कहा।

मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर दोनों देशों ने अप्रैल में हस्ताक्षर किए थे और इसके अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में लागू होने की उम्मीद है।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत और न्यूजीलैंड समझौते को जल्द प्रभावी बनाने के लिए अपनी-अपनी घरेलू प्रक्रियाएं पूरी करने को लेकर काम कर रहे हैं।

मंत्रालय ने बताया कि न्यूजीलैंड की संसद द्वारा भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते को प्रभावी बनाने के लिए 16 सितंबर को दी गई मंजूरी का भारत ने स्वागत किया है।

समझौता लागू हो जाने के बाद न्यूजीलैंड में भारत के 100 प्रतिशत निर्यात को शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी।

इससे भारतीय निर्यात के लिए कपड़ा और परिधान, चमड़ा एवं जूते, इंजीनियरिंग सामान, दवा, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों जैसे क्षेत्रों में नए अवसर खुलेंगे।

वहीं, भारत में न्यूजीलैंड के निर्यातकों को लकड़ी, ऊन, भेड़ के मांस और कच्चे चमड़े जैसे उत्पादों के लिए बेहतर और तरजीही बाजार पहुंच मिलेगी।

भाषा यासिर रमण

रमण