Ganga Mai ki Betiyan: खुलासे के डर से कौशल्या के चेहरे का उड़ा रंग! क्या स्नेहा निभाएगी पत्नी धर्म या अधूरी रह जाएगी सिद्धू की मन्नत?
Ganga Mai ki Betiyan: ‘गंगा माई की बेटियां’ के आने वाले एपिसोड में दोहरी उथल-पुथल मचने वाली है, जहां एक ओर सिद्धू, स्नेहा के साथ अपने वैवाहिक रिश्ते को मजबूत …

Ganga Mai ki Betiyan 18th June 2026
- क्या स्नेहा, सिद्धू के साथ पूजा में बैठेगी?
- कौशल्या के घिनौने पापों का होगा पर्दाफाश!
Ganga Mai ki Betiyan: 'ZEE TV' का सबसे पसंदीदा शो 'गंगा माई की बेटियां' के आने वाले एपिसोड में दोहरी उथल-पुथल मचने वाली है, जहां एक ओर सिद्धू, स्नेहा के साथ अपने वैवाहिक रिश्ते को मज़बूत करने की हर मुमकिन कोशिश करेगा, वहीं दूसरी ओर, सहाना मुरली के घर में छिपा हुआ सच उजागर कर सकती है।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: सिद्धू की नई कोशिश!
रसोई में हुए विवाद और दुर्गावती की भूख हड़ताल के बाद, सिद्धू अब परिवार में सुख-शान्ति वापस लाने की कोशिश करता है। स्नेहा के साथ फेरे लेने के बाद, वह घर में सत्यनारायण की पूजा का आयोजन करता है। सिद्धू के इस कदम से साफ़ पता चलता है कि तमाम नफरतों और गलतफहमियों के बावजूद, वह अपनी नई शादीशुदा ज़िन्दगी की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद और सकारात्मकता के साथ करना चाहता है।
पत्नी के बिना हर रस्म है अधूरी!
जब मधु उत्सुकता से सिद्धू को पूछती कि वह क्या कर रहा है? तब सिद्धू उसे बताता है कि शादी के बाद पूजा करना शुभ और ज़रूरी होता है। तभी पंडित जी बीच में टोकते हुए उसे याद दिलाते हैं कि पत्नी के बिना कोई रस्म पूरी नहीं होती। वह सिद्धू से स्नेहा को आगे बुलाने के लिए कहते हैं ताकि दोनों जोड़े के रूप में एक साथ बैठकर पूजा संपन्न कर सकें।
Ganga Mai ki Betiyan 18th June 2026 written update: स्नेहा का फैसला!
इस मोड़ पर आकर कहानी, एक दिलचस्प मोड़ लेती है। अब सवाल तो यह है कि क्या स्नेहा सिद्धू के साथ उसकी पत्नी बनकर पूजा में बैठने के लिए तैयार होगी? या वह अपनी शादी की एक और पवित्र रस्म को ठुकरा देगी? ठाकुर हवेली में कदम रखते ही स्नेहा ने साफ़ कर दिया था कि वह यहाँ इंसाफ के लिए आई है प्यार के लिए नहीं।
कौशल्या के चेहरे का उड़ा रंग!
दूसरी ओर, सहाना और मुरली की ज़िन्दगी में भयंकर तूफ़ान दस्तक देने वाला है। सहाना बेहद गंभीर होकर मुरली से कहती है कि वह उसे बहुत ज़रूरी कुछ दिखाना चाहती है। वह उसे अपना फ़ोन देती है जिसमें शायद वह वीडियो हो सकता है जो उसने चुपके से रिकॉर्ड किया था, जिसमें कौशल्या के द्वारा उस पर किए गए अत्याचार और बुरे बर्ताव को साफ़ देखा जा सकता है।
जैसे ही सहाना, मुरली के हाथ में अपना फ़ोन सौंपती है, कौशल्या के चेहरे का रंग उड़ जाता हैं। उसकी घबराहट साफ़ गवाही देती है कि शायद अब उसकी साजिशों का अंत नज़दीक है। अगर मुरली वह वीडियो देख लेता है तो उसे अपनी सबसे बड़ी भूल का एहसास होगा कि सहाना शुरू से ही बेगुनाह थी, यह पूरी साजिश उसकी माँ कौशल्य की थी, जो उसे गुमराह कर रही थी।
अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या स्नेहा, पत्नी बनकर सिद्धू के साथ पूजा में बैठने के लिए हामी भरेगी? और क्या मुरली आखिरकार कौशल्या की असलियत जान पाएगा?
इन्हें भी पढ़ें:
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह एपिसोड का सबसे बड़ा सस्पेंस है। पंडित जी स्नेहा को बुलाने की बात करते हैं, लेकिन स्नेहा न्याय के लिए आई है, प्यार के लिए नहीं। उसका फैसला पूरे एपिसोड का टर्निंग पॉइंट होगा।
लेखक के बारे में
Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.
और भी पढ़ें...Web Title: Ganga Mai ki Betiyan:: The color drains from Kaushalya's face at the fear of exposure! Will Sneha fulfill her duty as a wife, or will Sidhu's wish remain unfulfilled?
Serial Updates
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm