BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ganga Mai ki Betiyan: स्नेहा ने जड़ा सनसनाता तमाचा! टिकट कटने के डर से काँपी दुर्गावती, क्या शुरू होने से पहले ही दफ़न हो जाएंगे, सियासी अरमान?

Ganga Mai ki Betiyan: ‘गंगा माई की बेटियाँ’ के आगामी एपिसोड में जहाँ एक ओर, स्नेहा की नौकरी का पहला दिन ही ख़राब हो जाता है, तो दूसरी ओर दुर्गावती …

Ganga Mai ki Betiyan 27th June 2026

Ganga Mai ki Betiyan 27th June 2026

Swati Shah
Published: 27 Jun 2026 | 3:22 pmModified: 27 Jun 2026 | 3:22 pm
HIGHLIGHTS
  1. दुर्गावती के सियासी अरमानों पर फिरा पानी!
  2. तेज को पड़ा करारा थप्पड़!

Ganga Mai ki Betiyan: 'ZEE TV' का सबसे पसंदीदा शो 'गंगा माई की बेटियाँ' के आगामी एपिसोड में जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने मिलेगा। जहाँ एक ओर, स्नेहा की नौकरी का पहला दिन ही ख़राब हो जाता है और दूसरी ओर दुर्गावती के राजनीतिक सपनों को भी गहरा धक्का लगता है।

Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: पूरी तरह पलटा पासा!

दुर्गावती की पार्टी का टिकट मिलने की ख़ुशी, ज्यादा देर तक नहीं टिक पाती.. क्योंकि पार्टी के सीनियर लीडर उनके घर आते हैं और उनकी लोकप्रियता की सराहना करते हुए, चुनाव में उनके जीतने की उम्मीद जताते हैं। लेकिन, कहानी में ट्विस्ट तो तब आता है जब उन्हें पता चलता है कि दुर्गावती की बहु नौकरी की तलाश कर रही है, यह बात सामने आते ही पूरा माहौल बदल जाता है।

दुर्गावती के सियासी अरमानों पर फिरा पानी!

नेता दुर्गावती पर सवाल उठाते हैं कि इससे चुनाव प्रचार के दौरान, जनता के बीच पार्टी की छवि ख़राब हो सकती है। वे दुर्गावती को चेतावनी देते हैं कि जनता इस विषय में चर्चा कर सकती है कि इतने प्रतिष्ठित परिवार की बहु को नौकरी करने की क्या ज़रूरत आन पड़ी? एक सीनियर लीडर तो तंज कस्ते हुए यह तक कह देता है कि शायद पार्टी ने उन्हें चुनाव का टिकट देकर गलती कर दी है। उनकी बातें सुन, दुर्गावती स्तब्ध रह जाती है और अपने राजनितिक भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हो जाती है।

Ganga Mai ki Betiyan 27th June 2026 written update: दृढ़ इरादों से हुई, काम के पहले दिन की शुरुआत!

आख़िरकार स्नेहा को नौकरी मिल जाती है और वह ख़ुशी-ख़ुशी यह ख़बर फ़ोन पर गंगा को बताती है। गंगा बहुत खुश होती है लेकिन साथ ही वह स्नेहा को उसके ससुराल वालों के स्वभाव को लेकर सतर्क रहने और परिवार को संभालने की सलाह देती है। गंगा का क़र्ज़ चुकाने और ईमानदारी से पैसे कमाने के दृढ़ इरादे के साथ, स्नेहा अपने काम का पहला दिन शुरू करती है।

स्नेहा ने तेज को जड़ा जोरदार थप्पड़!

लेकिन तेज का मकसद, स्नेहा के सपनों को कुचलना है। दुर्गावती और स्नेहा के बीच झगड़ा करवाने के इरादे से तेज, स्नेहा के काम की जगह पर पहुँचकर वहां हंगामा खड़ा कर देता है ताकि पहले ही दिन उसकी नौकरी दाव पर लग जाए, किन्तु इस बार उसका पाला स्नेहा से पड़ा है जो उसका हर वार सहकर, चुप रहने वालों में से तो बिलकुल भी नहीं है।

स्नेहा, तेज की बदसलूखी के आगे घुटने टेकने की बजाय, उसे कड़ी चेतावनी देती है और उसे गाल पर सबके सामने एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। स्नेहा का यह खौफनाक और निडर रूप देखकर, तेज के होश उड़ जाते हैं और उसे समझ आ जाता है कि अब स्नेहा को डराना या दबाना उसके बस की बात नहीं है।

Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: खतरे में आई स्नेहा की नौकरी!

दुर्भाग्यवश, इस हंगामे की कीमत स्नेहा को अपनी नौकरी गवांकर चुकानी पड़ती है और वह बेहद निराश हो जाती है। भले ही इस बार तेज, स्नेहा की नौकरी छीनने में सफल हो गया किन्तु वह स्नेहा के आत्मसम्मान को नहीं कुचल पता। इस हार से स्नेहा का हौंसला कमज़ोर होने की बजाय और ज्यादा मज़बूत हो जाता है।

अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या दुर्गावती, अपने चुनाव की टिकट के खतरे में पड़ने का दोष स्नेहा के सिर मढ़ेगी? क्या तेज की लगातार बढ़ती हुई साजिशें उसके बुरे इरादों को उजागर कर देंगी? नौकरी खोने के बाद, अब स्नेहा अपने बुलंद हौंसलों के साथ कैसे करेगी पलटवार?

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हाँ, तेज की साजिश के चलते स्नेहा का पहला दिन ही आखिरी दिन बन गया। नौकरी चली गई, लेकिन इस घटना ने स्नेहा के अंदर नया जज्बा और आग भर दी है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Swati Shah
Swati Shah

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.

और भी पढ़ें...

Web Title: Ganga Mai ki Betiyan: Sneha delivers a stinging slap! Durgavati trembles at the fear of losing her election ticket—will her political ambitions be buried before they even begin?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm