BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ganga Mai ki Betiyan: गंगा के हाथों से फिसलता जीत का ताज! क्या सहाना का अगला कदम, बिनीता के इस बड़े फरेब को बेनक़ाब कर पाएगा?

Ganga Mai ki Betiyan: ‘गंगा माई की बेटियाँ’ में जहाँ एक ओर, गंगा को कुकिंग प्रतियोगिता में एक मुश्किल चुनौती का सामना करना होगा, वहीं दूसरी ओर, मुरली सहाना पर …

Ganga Mai ki Betiyan 13th August 2026

Ganga Mai ki Betiyan 13th August 2026

Swati Shah
Published: 13 Aug 2026 | 1:05 pmModified: 13 Aug 2026 | 1:08 pm
HIGHLIGHTS
  1. मुरली और सहाना के रिश्ते में घुला ज़हर!
  2. गंगा की एक गलती बनी जी का जंजाल!

Ganga Mai ki Betiyan: 'ZEE TV' के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो 'गंगा माई की बेटियाँ' के आगामी एपिसोड में दोहरी हलचल नज़र आएगी। जहाँ एक ओर, गंगा को कुकिंग प्रतियोगिता में एक मुश्किल चुनौती का सामना करना होगा, वहीं दूसरी ओर, मुरली सहाना पर एक गंभीर और चौंकाने वाला आरोप लगाएगा।

Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: गंगा के सामने आई कठिन चुनौती!

डिश तैयार करते वक़्त, गंगा गलती से सोडे की जगह नमक उठा लेती है। अपनी गलती का एहसास होने पर, वह तुरंत जज से ग्रोसरी रूम जाने की इजाज़त मांगती है। लेकिन, विक्रम साफ़ इनकार कर देता है और कहता हैं कि तय समय पहले ही ख़त्म हो चूका है इसलिए उसे मौजूदा चीज़ों के साथ ही काम चलाना होगा।

गंगा काफी परेशान हो जाती है क्योंकि अब उसे बिना उस जरूरी सामान के ही अपनी डिश को ठीक करना होगा। जज पहले से ही उसकी योग्यता पर संदेह कर रहे हैं, इसलिए यह गलती प्रतियोगिता में उसे भारी नुकसान पहुँचा सकती है।

मुरली और सहाना के रिश्ते में घुला ज़हर!

कहानी में एक नया मोड़ तब आता है जब मुरली और सुहाना के रिश्ते में शक का ज़हर घुल जाता है। मुरली सीधे सुहाना पर बिनीता की मेडिकल रिपोर्ट बदलने का संगीन आरोप लगाता है। इस वार से सहाना सन्न रह जाती है, पर वह ज़ोर देकर कहती है कि बिनीता का कैंसर महज़ एक नाटक है और वह सबको धोखा दे रही है। वह मुरली से कहती है कि यदि चाहे तो वह लैब के आदमी से खुद पूछकर सच जान सकता है।

Ganga Mai ki Betiyan 13th August 2026 written update: सहाना की कोशिशें हुई नाकाम!

मुरली कहता है कि वह लैब के आदमी से पहले ही बात कर चुका है। उसके मुताबिक, सुहाना ने रिपोर्ट बदलने के लिए उस कर्मचारी को पैसे दिए थे। यह सुनकर सहाना हैरान रह जाती है। बिनीता का सच सामने लाने की उसकी कोशिश नाकाम होती दिखती है, और मुरली को पक्का यकीन हो जाता है कि सुहाना ही दोषी है।

https://youtu.be/CKLCz-JryEE?si=HvD1Ve3nWTbsVmQL

अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि गंगा बिना ज़रूरी सामग्री के अपनी डिश को कैसे ठीक करती है और क्या सुहाना दुनिया के सामने बिनीता के इस झूठे ड्रामे का पर्दाफाश कर पाएगी?

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: गंगा डिश बनाने की तैयारी के दौरान गफलत में सोडे की जगह गलती से नमक उठा लेती है और उसे अपनी डिश में मिला देती है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Swati Shah
Swati Shah

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.

और भी पढ़ें...

Web Title: Ganga Mai ki Betiyan: Victory slipping through Ganga's fingers! Will Sahana's next move succeed in exposing Binita's massive deception?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm