Tum se Tum Tak 16th March 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@TellyChakkar
Tum se Tum Tak: ‘Zee Tv‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक‘ के आने वाले एपिसोड में आएगा जबरदस्त ट्रैक, जहां मीरा और मानसी ने, आर्या और अनु के रिश्ते को तोड़ने के लिए आपस में एक-दूसरे से हाथ मिला लिए हैं।
मानसी ने हर्ष को इमोशनली ब्लैकमेल करके, बेहला-फुसला तो लिया या यूँ कहें कि हर्ष के काँधे पर बन्दूक रख के उसने आर्या और अनु के रिश्ते पर वार तो कर दिया, लेकिन अनु भी दृढ़ निश्चय कर चुकी है और वह भी हार मानने वालों में से नहीं है। हाल ही में हो रही घटनाओं ने आर्या और अनु के रिश्ते को और भी ज्यादा मज़बूत बना दिया है, जिसे देख मानसी परेशान हो जाती है कि इतने कोशिशों के बावजूद भी आर्या और अनु का रिश्ता टूटने का नाम नहीं ले रहा।
अब मानसी को अपनी हार का डर सताने लगता है। दूसरी ओर, जलन और अहंकार से भरी मीरा भी अपनी बातचीत के दौरान, वह खुलकर मिडिल क्लास लोगों की बुराई करती है और कहती है कि मिडिल क्लास लोगों का न तो कोई कल्चर होता है और न ही उच्च समाज वाली तहज़ीब, इसलिए उसका मानना यह है कि भले ही अनु, आर्या का दिल जीतने में कामयाब हो गयी हो, लेकिन अनु, आर्या के हाई सोसाइटी लाइफस्टाइल में नहीं ढल सकती। ईर्ष्या से भरी हुई मीरा की बातों से साफ़ ज़ाहिर होता है कि आर्या और अनु का सच्चा प्यार और गहरा रिश्ता देख उसे कितनी तकलीफ हो रही है।
मानसी की रातों की नींदें यह सोचकर उड़ जाती हैं कि यदि उन्होंने जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया तो आर्या और अनु की शादी हो जाएगी और वह हाथ मलती रह जायेगी। हताश होकर मीरा और मानसी, एक दूसरे से हाथ मिला लेती हैं। जिनकी बातों से जाहिर होता है कि वे दोनों मिलकर, आर्या और अनु के खिलाफ षड्यंत्र रचती नज़र आएंगी, जिसमें वे दोनों अनु के मिडिल क्लास होने को हथियार बनाकर, लोगों को उसके खिलाफ करने की कोशिश करेंगी।
अब सवाल ये उठता है कि क्या मानसी और मीरा की साजिशें कामयाब हो पाएंगी? क्या आर्या और अनु मिलकर, अपने रिश्ते के बीच आ रही चुनौतियों को पार कर पाएंगे? मज़ा तो तब आएगा जब मीरा का दोहरा चेहरा सब के सामने आएगा।