Tumm se Tumm Tak: अनु की ईमानदारी पर झूलती साजिशों की तलवार! क्या मीरा के बिछाए चक्रव्यूह को भेद पाएगी अनु या ईमानदारी ही बनेगी उसकी कमज़ोरी?

Ads

Tumm se Tumm Tak: 'ज़ी टीवी' के मोस्ट पॉपुलर शो 'तुम से तुम तक' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे अनु का नया अवतार, जो मीरा के बिछाए हुए काँटों पर चलकर, हर्ष के दिए हुए कठिन चैलेंज को पूरा करती नज़र आएगी..

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 04:51 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 04:51 PM IST

Tumm se Tumm Tak 19th March 2026

HIGHLIGHTS
  • मुश्किलों से जूझती अनु!
  • मीरा के छल-कपट पर भारी पड़ी अनु
  • आर्या को हुआ अनु पर गर्व!

Tumm se Tumm Tak: Zee TV‘ के सबसे चर्चित शो ‘तुम से तुम तक‘ के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्रैक आने वाला है जो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेगा। अनु के परिवर्तन के सफर में वो पल तब आता है जब जस्सी और हैप्पी उसे हाई सोसाइटी के रहन-सहन की ट्रेनिंग देते हैं। जहां ऊँची एड़ी की सेंडल पहनकर चलने से शुरू होकर ये सफर सीधा ज़मीन की धुल चटा देता है। अनु अपना बैलेंस बनाकर चलने की कोशिश करती है लेकिन घबराहट की वजह से लड़खड़ाते हुए गिर जाती है, जिससे उसकी महंगी और ऊँची एड़ी की सैंडल टूट जाती है।

Tum se Tum Tak Spoiler: मुश्किलों से जूझती अनु!

हैप्पी यह देखकर, समझदारी दिखाने की बजाय बौखला जाता है और कहता है कि अपने इतनी महंगी सैंडल तोड़ दी इसलिए अब उन्हें सैंडल का अलग चार्ज देना होगा वो भी 25000 रुपये। गोपाल को यह सुनकर सदमे में आ जाता है और सोचता है कि वह पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

अनु ने किया मदद लेने से इनकार!

इस बीच, जब अनु इन परेशानियों और अपमान से जूझ रही होती है तो आर्या खुद को उससे दूर नहीं रख पाता और फ़िक्र में एक ऐसी योजना बनाता है जिससे उसकी इंडिरेक्टली मदद भी हो जाए और उसका हर्ष से किया हुआ वादा भी न टूटे। वह झंडे से वीडियो कॉल पर संपर्क करता है साथ ही अनु को भी इस कॉल से जोड़ता है और वीडियो कॉल के ज़रिये वह झंडे को खाने के तौर तरीके सिखाने लगता है, जिससे अनु को अप्रत्यक्ष रूप से सिखने में मदद मिल सके। इससे आर्या का अनु के प्रति प्यार और फिक्र साफ़ नज़र आती है और बिना नियमों को तोड़े, अनु का समर्थन और उसकी मदद करने को कितना बेताब है।

Tumm Se Tumm Tak written update 19th March 2026: आर्या को हुआ अनु पर गर्व!

सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाला पल तब आता है जब आर्या, झेंडे के ज़रिए अनु की मदद करने की कोशिश करता है लेकिन अनु उसे वहीं रोक देती है और कहती है कि वह बेईमानी नहीं करेगी, क्योंकि धोका करके इंसान दूसरों की नज़र में तो जीत जाता है लेकिन खुद की नज़रों में हार जाता है इसलिए वह धोखे से नहीं जीतना चाहती। इस फैसले से आर्या की नज़रों और दिल में अनु के लिए इज़्ज़त और प्यार और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

यह ख़ूबसूरत पल, अनु की ईमानदारी, उसकी सादगी, उसका चरित्र और उसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा निखारता है, जब वह बिना किसी की सहायता के, अपने दम पर उस चैलेंज को पूरा करने का निर्णय लेती है।

आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचप्स होगा कि किस प्रकार अनु, अपनी हिम्मत और ईमानदारी के साथ कठिनाई से जूझते हुए, हर्ष के दिए हुए चैलेंज को पूरा करने में, क्या अनु हो पाएगी कामयाब?

इन्हें भी पढ़ें:

आर्य ने अनु की मदद क्यों की कोशिश की, लेकिन वो मानी क्यों नहीं?

आर्य सीक्रेटली मदद करना चाहता था क्योंकि वो अनु से बहुत प्यार करता है और उसकी परेशानी देख नहीं सकता। लेकिन अनु ने मना कर दिया ताकि वो साबित कर सके कि वो आर्य के लिए वर्थी है – बिना किसी के सपोर्ट के!

हर्ष अब अनु को मान जाएगा या नहीं?

एपिसोड में हर्ष थोड़ा सॉफ्ट हुआ है और अनु की मेहनत से प्रभावित दिखा, लेकिन अभी पूरी तरह नहीं माना। अगले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आ सकता है – शायद हर्ष अपोलॉजी भी करे!

अनु की ट्रांसफॉर्मेशन में क्या-क्या हुआ?

अनु ने हाई सोसाइटी स्टाइल में एंट्री की – साड़ी, हील्स, कॉन्फिडेंस। लेकिन कॉमेडी और ड्रामा के साथ हील्स टूट गई, फाइन लगा, फिर भी वो हारी नहीं और संस्कारों से सबको जीत लिया।

इस एपिसोड का सबसे बड़ा ट्विस्ट क्या था?

सबसे बड़ा मोमेंट – अनु का आर्य की मदद ठुकराना! ये दिखाता है कि अनु कितनी स्ट्रॉन्ग और सेल्फ-मेड है। आर्य इम्प्रेस्ड हो गया, और हर्ष का मन भी पिघलने लगा।