KMA Allowance Hike: नवरात्रि पर इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई के बाद अब इस भत्ते में हुई ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, जानिए अब मिलेगी कितनी राशि?

Ads

नवरात्रि पर इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई के बाद अब इस भत्ते में हुई ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, Railway Hike Running Staff KMA Allowance

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 04:22 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 04:23 PM IST
HIGHLIGHTS
  • रेलवे ने रनिंग स्टाफ के KMA में 25% बढ़ोतरी को दी सैद्धांतिक मंजूरी
  • DA 50% पार होने के बाद नियम के तहत अन्य भत्तों में संशोधन
  • लाखों लोको पायलट और गार्ड्स की आय में होगा बड़ा इजाफा

नई दिल्लीः KMA Allowance Hike: आस्था, उल्लास और शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गया है। इस पावन दिन पर भारतीय रेलवे के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने रनिंग स्टाफ (लोको पायलट और गार्ड) ने गारंटीकृत किलोमीटर भत्ते (KMA) में 25% की बढ़ोतरी को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इससे पहले उनका महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने रेलवे मंत्रालय से मिली इस मंजूरी की पुष्टि करते हुए इसे रेल कर्मचारियों के लंबे संघर्ष और एकजुटता का परिणाम बताया है। हालांकि इसका आधिकारिक आदेश जारी होने में अभी समय लग सकता है।

KMA Allowance Hike: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे में रनिंग स्टाफ (लोको पायलट और गार्ड) को लेकर एक नियम बनाया गया है, जिसमें DA के एक निश्चित सीमा (50%) पार करने पर अन्य भत्तों में भी स्वतः संशोधन का प्रावधान होता है। यह नियम के तहत इसे मंजूरी दी गई है। 25% की इस बढ़ोतरी के बाद लोको पायलट और गार्ड्स की मासिक आय में बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। AIRF के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने इस सफलता को रेल कर्मचारियों की एकजुटता का परिणाम बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वित्त मंत्रालय के सचिव और रेल मंत्री दोनों के साथ हुई हालिया बैठकों में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया था। इस फैसले से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति में भी बड़ा सुधार होगा। नवरात्रि के इस खास मौके पर मिली इस खुशखबरी ने रेलकर्मियों के बीच जश्न का माहौल पैदा कर दिया है।

यहां जानिए अब कितना मिलेगा KMA

पद (Category) पुरानी दर (प्रति 100 किमी) नई दर (25% बढ़ोतरी के बाद)
लोको पायलट (Mail/Express) ₹530 ₹662.50
लोको पायलट (Passenger) ₹525 ₹656.25
लोको पायलट (Goods) ₹520 ₹650.00
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) ₹376 ₹470.00
गार्ड (Mail/Express) ₹480 ₹600.00
इन्हें भी पढ़ेंः-

KMA (Guaranteed Kilometer Allowance) क्या होता है?

KMA रेलवे के रनिंग स्टाफ को मिलने वाला भत्ता है, जो उनकी तय दूरी (किलोमीटर) के आधार पर दिया जाता है।

KMA में 25% बढ़ोतरी क्यों की गई है?

महंगाई भत्ता (DA) 50% पार करने के बाद नियम के अनुसार अन्य भत्तों में भी स्वतः संशोधन किया जाता है, इसी वजह से KMA बढ़ाया गया है।

इस फैसले से किन कर्मचारियों को फायदा होगा?

मुख्य रूप से लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और गार्ड्स को इसका लाभ मिलेगा।

क्या यह बढ़ोतरी तुरंत लागू हो जाएगी?

अभी इसे सैद्धांतिक मंजूरी मिली है, आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।

कर्मचारियों की सैलरी पर इसका कितना असर पड़ेगा?

KMA में 25% वृद्धि से मासिक आय में अच्छा-खासा इजाफा होगा, खासकर रनिंग स्टाफ के लिए यह बड़ा आर्थिक लाभ है।