Dhurandhar 2 Movie News : रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक… धुरंधर 2 के एक-एक किरदार को किसने तराशा? कास्टिंग के पीछे इस मास्टरमाइंड का नाम आया सामने

Ads

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 04:26 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 04:26 PM IST

Dhurandhar 2 Movie News / Image Source : x

एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ का डंका बज रहा है। फिल्म को एक ‘मास्टरपीस’ बताया जा रहा है। विशेष रूप से रणवीर सिंह के ‘हमजा या जसकीरत सिंह रंगी’ वाले किरदार की हर तरफ चर्चा है। फिल्म की इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे न केवल आदित्य धर का विजन है, बल्कि परफेक्ट कास्टिंग का भी बड़ा हाथ है।। फिल्म की अपार सफलता के बीच अब इसकी परफेक्ट स्टार कास्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गजों को इन किरदारों के लिए किसने चुना?

मुकेश छाबड़ा ने की कास्टिंग

फिल्म की जादुई कास्टिंग के पीछे बॉलीवुड के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का हाथ है। Dhurandhar 2 Star Cast  मुकेश छाबड़ा ने न सिर्फ ‘धुरंधर’ बल्कि ‘धुरंधर 2’ के लिए भी एक-एक कैरेक्टर की सटीक कास्टिंग की है। फिल्म में संजय दत्त (चौधरी असलम), अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल), आर माधवन (अजय सान्याल) और सारा अर्जुन (यलीना) ने अपने किरदारों में जान फूंक दी है।

सोशल मीडिया पर दिया धन्यवाद

हाल ही में मुकेश छाबड़ा ने आदित्य धर की तारीफ करते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया। Aditya Dhar Director उन्होंने लिखा कि वे आदित्य को सालों से जानते हैं और कई प्रोजेक्ट्स शुरू न हो पाने के बाद आर्टिकल 370 और अब धुरंधर 2 में साथ काम करने का मौका मिला। मुकेश ने आदित्य को एक जीनियस बताते हुए उनके इमोशन्स, डिटेलिंग और काम के प्रति समर्पण की जमकर सराहना की।

इन फिल्मों की कर चुके है कास्टिंग

मुकेश छाबड़ा ने दंगल, बजरंगी भाईजान और जवान जैसी बड़ी फिल्मों की कास्टिंग की है। धुरंधर 2 को अपने करियर का एक विशेष हिस्सा मानते हैं। आदित्य धर की बाउंड्रीज पुश करने की आदत और टीम के प्रति सम्मान ने ही इस फिल्म को आज इस मुकाम पर पहुँचाया है। दर्शकों के बीच फिल्म

इन्हें भी पढ़ें :-