Manoj Tiwari Devi Geet 2026 : “ममता भी तू, शक्ति भी तू” मनोज तिवारी ने जन्म देने वाली ‘माई’ में दिखाए देवी के 9 रूप, नवरात्रि से पहले रीलीज़ किया भावुक देवी गीत

Manoj Tiwari ने चैत्र नवरात्रि से पहले अपना नया देवी गीत ममता की छांव रिलीज किया है, जिसमें मां और देवी के स्वरूप को भावनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

Manoj Tiwari Devi Geet 2026 : “ममता भी तू, शक्ति भी तू” मनोज तिवारी ने जन्म देने वाली ‘माई’ में दिखाए देवी के 9 रूप, नवरात्रि से पहले रीलीज़ किया भावुक देवी गीत

Manoj Tiwari Devi Geet 2026 / Image Source : screengrab

Modified Date: March 18, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: March 18, 2026 10:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नवरात्रि से पहले मनोज तिवारी का नया देवी गीत रिलीज
  • गीत में मां और देवी के नौ रूपों का भावनात्मक चित्रण
  • गीतकार डी ब्रूक के साथ मिलकर दी आवाज़

नई दिल्ली: Manoj Tiwari Devi Geet 2026 चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है। देश भर के शक्तिपीठों और सिद्धपीठों में माता रानी के स्वागत की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसी कड़ी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और मशहूर भोजपुरी गायक-अभिनेता मनोज तिवारी ने अपना पहला देवी गीत ‘ममता की छांव’ रिलीज कर दिया है। इस गीत में भक्ति और प्रेम का एक अनोखा संगम देखने को मिल रहा है, जहाँ जन्म देने वाली ‘मां’ में ही मां दुर्गा के नौ रूपों का दर्शन कराया गया है।

गीतकार डी ब्रूक के साथ मिलकर गया भजन

मृदुल भक्ति टीवी पर रिलीज हुए इस भजन में दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपने बच्चों के लिए अपनी आखिरी सांस तक सब कुछ न्योछावर कर देती है। Navratri 19 March 2026 गीत के बोल भावुक कर देने वाले हैं, जिसमें मनोज तिवारी प्रार्थना करते हैं कि उनकी सुबह हमेशा अपनी मां का चेहरा देखकर हो। इस गीत को मनोज तिवारी ने न केवल अपनी आवाज़ दी है, बल्कि गीतकार डी ब्रूक के साथ मिलकर गाया भी है। संगीत वीके बीट्स द्वारा तैयार किया गया है।
सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा, “ममता भी तू, शक्ति भी तू, माँ भी तू, जगदंबा भी तू… यह कहानी सिर्फ़ मेरी नहीं बल्कि हर उस बेटे की है जिसके लिए उसकी माँ ही उसकी दुनिया है।”

मनोज तिवारी के हिट देवी गीत

भोजपुरी संगीत जगत में ‘देवी पचरा’ गीतों के लिए मशहूर मनोज तिवारी का यह नया भजन उनके पुराने सुपरहिट गीतों जैसे ‘मईया लाले रंगवा ना’, ‘शीतला भवानी हे मईया’, और ‘निमिया के डाढ़ मईया’ की याद दिलाता है। Manoj Tiwari MP Delhi राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद मनोज तिवारी अपने सांस्कृतिक और भक्ति संगीत के जरिए लगातार दर्शकों से जुड़े रहते हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.