Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, अब तक की इतने करोड़ की कमाई, यहां जानें ताजा आंकड़े
Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection / image source: beingshivam_90 x handle
- 'धुरंधर 2' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
- फिल्म ने रिलीज के बड़ा से हर दिन लगातार 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है।
- 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 10 दिनों में वर्ल्डवाईल्ड 1255 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection: मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के बड़ा से हर दिन लगातार 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है। फिल्म को दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी धमाल मचाया है। वहीं ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म छाई हुई है।
‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाईल्ड कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 10 दिनों में वर्ल्डवाईल्ड 1255 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के दसवें दिन 62.85 करोड़ कमाए। वहीं फिल्म ने इंडिया में टोटल 930.44 ग्रॉस और 778.77 नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने दसवें दिन ओवरसीज मार्केट में 29 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं टोटल फिल्म ने ओवरसीज 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। (Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection) फिल्म ने 325 करोड़ की कमाई की।फिल्म ने दसवें दिन हिंदी में 58 करोड़ कमाए। वहीं कन्नड़ में 30 लाख, मलयालम में 15 लाख, तमिल में 1.40 करोड़ और तेलुगू में 3 करोड़ कमाए थे।
ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने किया था धमाका
Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection: फिल्म ने पहले दिन 145.55 करोड़ (पेड प्रिव्यू के साथ) कमाए। फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन दिन फिल्म ने 113 करोड़ और चौथे दिन फिल्म ने 114.85 करोड़ कमाए। पांचवें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी कम हुई और फिल्म ने 65 करोड़, छठे दिन 56.60 करोड़, सातवें दिन 48.75 करोड़, आठवें दिन 49.70 करोड़ और नौवें दिन 41.75 करोड़ कमाए।
धुरंधर ने मचाया धमाल
‘धुरंधर 2’ इंडियन सिनेमा की बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है। आदित्य धर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 के साथ देश के बड़े फिल्ममेकर्स में से एक बन गए हैं।धुरंधर 2 इन दिनों थिएटर में लगी है। वहीं धुरंधर का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था। वो फिल्म भी 1300 करोड़ की कमाई के साथ ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर हिट हो गई है। (Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection) फिल्म को बहुत पसंद किया गया। दोनों फिल्मों में लीड रोल में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वहीं अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स फिल्म का हिस्सा हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- IPO News: एक और सरकारी कंपनी का IPO मचाएगा धमाल! अधिकारी ने किया खुलासा, जानिए क्या है लिस्टिंग का एक्साइटिंग प्लान?
- Vedanta Demerger: क्या बदल जाएगा वेदांता का खेल? इन 5 लिस्टेड कंपनियों में होगा बंटवारा, टाइमलाइन आई सामने, कल शेयर पर रहेगी सबकी नजर!
- Deepak Khadka Arrested: पूर्व ऊर्जा मंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

Facebook


