Tumm se Tumm Tak 1st April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Tumm se Tumm Tak: ‘Zee Tv‘ पर आ रहा, दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक‘ के आने वाले एपिसोड की शुरुआत बहुत ही ख़ूबसूरत माहौल से होती है किन्तु जल्द ही यह खूबसूरत माहौल, बेचैन और खौफनाक माहौल में बदल जाता है।
जी हाँ! सुबह होते ही अनु के घर के दरवाज़े पर एक सरप्राइज दस्तक देता है जैसे ही अनु दरवाज़ा खोलती है तो उसके सामने एक गुलदस्ता (Bouquet) रखा हुआ पाती है। उसके चेहरे पर आई प्यारी से मुस्कान ही ये बयान कर देती है कि जैसे वह पहले से ही जानती हो कि यह किसके द्वारा भेजा गया है। उसी दौरान आर्या अनु को फ़ोन करता है और बुके को लेकर उसे छेड़ता है कि उसे पसंद आया या नहीं? अनु कहती है कि उसे गुलदस्ता बहुत पसंद आया। फिर आर्या, अनु से पूछता है कि उसका गिफ्ट कहाँ है? अनु कहती है कि उसका गिफ्ट उसे कल ऑफिस में मिलेगा। इस प्यार भरी छेड़छाड़ से दोनों के बीच रिश्ता और भी मजबूत होता नज़र आता है।
जैसे ही जीवन के रास्ते सीधे और सुलझे हुए नज़र आने लगते हैं वैसे ही अचानक से कहानी एक नया मोड़ लेती है। कुलदेवी के दर्शन व पूजा के लिए गए हुए, गोपाल और पुष्पा के लौट कर आने पर, उन्हें दीवार पर एक चेतावनी भरा और डरावना सन्देश लिखा हुआ मिलता है, जिसे पढ़कर वे दोनों स्तब्ध रह जाते हैं, क्योंकि उस दीवार पर लिखा होता है कि “अनु और आर्या की शादी ख़ुशी नहीं बल्कि तबाही लाएगी.. वह धोखा खा रही है, बचा लो उसे..”।
पुष्पा, डर के मारे सहम जाती है। गोपाल बार-बार उस सन्देश को पढ़कर दोहराता है और उसे समझने की कोशिश करता है। यह चेतावनी भरा सन्देश, उन्हें अपने लिए हुए सबसे महत्वपूर्ण फैसले को फिर से सोचने पर मजबूर कर देता है क्योंकि यह सीधा उनकी बेटी के भविष्य पर हमला करता है और उन्हें गहरी चिंता में डाल देता है।
यह चेतावनी, आर्या के सबसे बड़े दुश्मन जालंधर द्वारा लिखी गई है। वह खुलकर हमला करने की बजाय, अनु के माता-पिता के मन में शक डालने की साजिश रचता है, ताकि वह अपनी बेटी और आर्या पर भरोसा न करें। एपिसोड में जहाँ, एक ओर आर्या और अनु का प्यार, खुशियां एवं शादी के सपने संजोते हुए दिखाया जाता है तो वहीं दूसरी और, उनकी खुशियों पर मंडराता एक काला साया, जो उनके रिश्ते की नींव को भी हिला सकता है।
अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि, क्या गोपाल और पुष्पा इस चेतावनी भरे सन्देश से डर कर अपना फैसला बदल देंगे या इसे नज़रअंदाज़ कर अपनी बेटी और आर्या पर भरोसा करेंगे?