Vasudha: बरसों पुराने दफ़्न हुए राज़ से उठा पर्दा! आखिर क्यों चंद्रिका ने फेरा वसुधा से मुंह और खुद को कोड़ों से लहूलुहान करने पर हुई मजबूर?

Ads

Vasudha: 'वसुधा' के आने वाले एपिसोड में एक गहरे राज़ पर से पर्दा उठाने वाला है जिसे सुनकर वसुधा के पैरो तले ज़मीन खिसक जाएगी..

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 07:36 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 07:38 PM IST

Vasudha 23rd July 2026/ Image Credit: ScreenGrab/ Youtube/@TellyChakkar

HIGHLIGHTS
  • खुद पर कोड़े बरसाती चंद्रिका!
  • वासुधा के पैरों तले ख़िसकी ज़मीन!

Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो वसुधा के आने वाले एपिसोड में एक गहरे राज़ पर से पर्दा उठाने वाला है, जहां आख़िरकार वो वजह सब के सामने आ ही जाएगी कि वसुधा पर दिल से प्यार लुटाने वाली चंद्रिका ने उसे चौहान परिवार की बहु का दर्जा देने से क्यों इंकार कर दिया।

Vasudha Upcoming Twist: व्याकुल मन से मंदिर पहुंची वसुधा!

चंद्रिका के मन की उलझन न समझ पाने की तड़प वसुधा को मंदिर खिंच लाती है, जहां वह व्याकुल मन से गुरु जी से पूछती है कि चंद्रिका कहाँ हैं क्योंकि वह उनसे बात करना चाहती है ताकि वह आख़री बार बात करके, खुद को तकलीफ पहुँचाने से रोक सके। किन्तु, गुरु जी वसुधा को आगे जाने से रोक देते हैं..

गुरु जी ने रोका वसुधा का रास्ता!

वह उसे बताते हैं कि वह चंद्रिका से तब तक नहीं मिल सकती, जब तक वह उस बरसों पुराने छिपे सच को न जान ले। व्याकुल होकर वसुधा, गुरूजी से वह सच के बारे में पूछती है। तब गुरु जी कहते हैं कि जो सच चंद्रिका के लिए आज सबसे बड़ी सज़ा बन चूका है वही सच आगे चलकर वसुधा के लिए सबसे बड़ी ताक़त और हौंसला बनेगा।

Vasudha 23rd July 2026 written update: चंद्रिका ने दी खुद को सज़ा!

गुरु जी वसुधा को समझाते हुए कहते हैं कि यह सच जानने के बाद ही वसुधा चंद्रिका की पीड़ा को समझ पाएगी कि उसने इतने दर्दनाक फैसले क्यों लिए.. वह इशारा करते हुए यह भी कहते हैं कि इस सच के सामने आने से चंद्रिका की जान बच सकती है। इस बीच, चंद्रिका खुद को सज़ा देती रहती है।

पछतावे में डूबी चंद्रिका, खुद को दोष देती है कि उसकी वजह से संतोष की जान खतरे में है और साथ ही देव-वसुधा की ज़िन्दगी भी बर्बाद हो गई। उसे लगता है कि उसने गुरु जी की बात मानकर, प्रभात की जान बचाने की पूरी कोशिश की, फिर भी उसके हर फैसले से उन लोगों को दुःख ही मिला जिनसे वह सबसे ज़्यादा प्यार करती है।

वसुधा के सामने आया बरसों पुराना छिपा सच!

आत्म-ग्लानि की आग में जल रही चंद्रिका, खुद को माफ़ नहीं कर पाती और बेदर्दी से अपने ऊपर कोड़े बरसाने लगती है। गुरु जी से उस गहरे राज़ का पता चलते ही वसुधा बुरी तरह टूट जाती है और वह बिना एक पल गवाएं चंद्रिका को रोकने के लिए दौड़ पड़ती है, ताकि वह उसे ख़ुद को चोट पहुंचाने से रोक सके।

अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या वसुधा आख़िरकार चंद्रिका को समझा पाएगी कि उसे अब यह बोझ अकेले ढोने की आवश्यकता नहीं हैं? या फिर सच सामने आने के बावजूद भी चंद्रिका खुद को सज़ा देने से नहीं रुकेगी?

इन्हें भी पढ़ें:

आज के एपिसोड में क्या बड़ा खुलासा होने वाला है?

गुरु जी वासुधा को वो लंबे समय से छिपा हुआ राज बताने वाले हैं, जिसकी वजह से चंद्रिका वासुधा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। ये सच्चाई चंद्रिका की जान भी बचा सकती है।

चंद्रिका खुद को क्यों सजा दे रही हैं?

अपराधबोध से भरी चंद्रिका संतोष की जान खतरे में डालने और वासुधा-देव के रिश्ते को बर्बाद करने के लिए खुद को कोड़े मार रही हैं।

वासुधा मंदिर क्यों गई है?

वासुधा चंद्रिका को समझाना और उन्हें खुद को चोट पहुंचाना रोकना चाहती है। गुरु जी ने उसे रोका और सच्चाई जानने की शर्त रखी।

क्या चंद्रिका आखिरकार वासुधा को बहू मान लेंगी?

अभी तो चंद्रिका साफ इनकार कर रही हैं क्योंकि वो प्रभात की जान को जोखिम में नहीं डालना चाहतीं। गुरु जी के खुलासे के बाद स्थिति बदल सकती है।