BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Vasudha: रंगे हाथों पकड़ा गया गद्दार! अपनों के भेष में घूमता आस्तीन का सांप, क्या चौहान खानदान पर टूटने वाला है दुखों का एक और पहाड़?

Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में एक चौंकाने वाली घटना घटेगी, जहाँ करिश्मा के हाथ आएगा तुरूब का इक्का। चौहान परिवार पर मंडराता …

Vasudha 14th May 2026

Vasudha 14th May 2026

Swati Shah
Published: 14 May 2026 | 6:33 pmModified: 14 May 2026 | 6:37 pm
HIGHLIGHTS
  1. करिश्मा के हाथ लगा ब्रह्मास्त्र!
  2. चौहान हाउस का गद्दार हुआ बेपर्दा!

Vasudha Upcoming Twist: 'ZEE TV' के सबसे पसंदीदा शो 'वसुधा' के आने वाले एपिसोड में एक चौंकाने वाली घटना घटेगी, जहां आखिरकार करिश्मा के हाथ वह पेन-ड्राइव लगेगी, जिसमें देव के खिलाफ ठोस सबूत हैं। एक अज्ञात व्यक्ति रात के अंधेरे में करिश्मा से मिलता है और उसे वो पेनड्राइव थमा देता है, जिसे पाकर करिश्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहता।

Vasudha Spoiler: करिश्मा के हाथ आया तुरूब का इक्का!

इस सबूत को देखते ही उसे तुरंत यकीन हो जाता है कि चौहान खानदान का ही कोई चिराग, पीठ पीछे देव की जड़ें काट रहा है। दुश्मन के घर में ही अपना मददगार पाकर, करिश्मा का हौसला सातवें आसमान पर पहुँच जाता है और अब वह पहले से कहीं अधिक आक्रामक हो जाती है। घमंड में पूरी तरह से चूर होकर वह एलान करती है कि अब देव और वसुधा की तबाही को कोई नहीं रोक सकता। उसकी आँखों का यह घमंड गवाही देता है कि वह इस बार किसी बहुत बड़े विनाश की तैयारी में है।

देव के साथ होगा विश्वासघात!

इसी बीच, वहां देव और वसुधा की एंट्री होती है, जो करिश्मा की तलाश में हैं, लेकिन वो इस बात से पूरी तरह अनजान हैं कि बाजी पलट चुकी है और उनका सबसे बड़ा सबूत गायब है। स्थिति और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि देव ने पेनड्राइव की बात सिर्फ कुछ ही लोगों को बताई थी, यानी गद्दार कोई बाहर का नहीं बल्कि उनका सबसे करीबी है।

Vasudha 14th May 2026 written update: आखिर कौन है घर का भेदी?

अब सबसे बड़ा सस्पेंस ये है कि आखिरकार वो घर का भेदी कौन है जिसने करिश्मा की मदद की है? चूँकि मित्तल मामले के दौरान समर द्वारा लगातार की गई लापरवाहियों और गलतियों के कारण, अब सबसे पहले उसी पर गद्दारी का शक जाता है। वसुधा को तो पहले से ही उस पर शक था, इसलिए वह शुरू से ही उस पर आंख बंद करके भरोसा नहीं कर पा रही थी।

कहानी में आया ट्विस्ट!

उसका जरूरत से ज्यादा घमंड, पहले भी देव के प्लान को लगभग नाकाम कर चुका था, इसलिए अब दर्शकों की नज़रों में वह सबसे बड़ा मुजरिम बन चूका है। लेकिन, कहानी में ट्विस्ट यहीं ख़त्म नहीं होता, क्योंकि मयूर के हाव-भाव भी सामान्य नहीं हैं और उसका यही अजीब रवैया उसे सीधे कटघरे में लाकर खड़ा करता है।

एक ओर जहां, वह देव से कई तरह के सच छुपा रहा है, वहीं दूसरी ओर वह लगातार गुप्त रूप से करिश्मा के साथ बातचीत करता है। जिस प्रकार वह अचानक इन गुप्त और महत्वपूर्ण मामलों में रुचि लेने लगा है, उससे उसकी नीयत पर गहरा शक पैदा होता है। परिस्थितियों को देखते हुए यह पूरी तरह मुमकिन है कि करिश्मा तक जानकारी पहुंचाने के पीछे मयूर का ही हाथ है, चाहे वो अनजाने में हुआ हो या किसी इरादे के तहत।

तैयार हो जाइए बड़े धमाके के लिए! क्योंकि, आने वाले एपिसोड में देव-वसुधा के लिए परीक्षा की घड़ी होगी, जहाँ जंग बाहर से ज़्यादा घर के भीतर छिपी गद्दारी से होगी। करिश्मा का यह ओवर-कॉन्फिडेंस किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है और उसका यह निर्भीक रवैया दर्शाता है कि चौहान परिवार के लिए मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं, और उन्हें बहुत जल्द एक और गहरा मानसिक आघात लगने वाला है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हाँ! एक रहस्यमयी शख्स ने करिश्मा को देव का सबसे महत्वपूर्ण सबूत वाला पेनड्राइव सौंप दिया। अब करिश्मा बहुत powerful हो गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Swati Shah
Swati Shah

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.

और भी पढ़ें...

Web Title: Vasudha: The Traitor Caught Red-Handed! A 'Snake in the Grass' Lurking in Disguise—Is Another Mountain of Misfortune About to Crash Down on the Chauhan Family?

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am