Sharib Hashmi Wife Cancer News : पर्दे के ‘जेके तलपड़े’ असल जिंदगी में निकले रियल ‘फैमिली मैन’, पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर तो रो पड़े एक्टर, बयां किया दर्द

अभिनेता शारिब हाशमी इन दिनों अपनी पत्नी नसरीन हाशमी के कैंसर के छठे रीलैप्स के चलते बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। 2018 से चल रही इस बीमारी ने अब गंभीर रूप ले लिया है, लेकिन इस संघर्ष में शारिब का लगातार साथ और नसरीन की हिम्मत दोनों परिवार के लिए बड़ी ताकत बने हुए हैं।

Sharib Hashmi Wife Cancer News : पर्दे के ‘जेके तलपड़े’ असल जिंदगी में निकले रियल ‘फैमिली मैन’, पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर तो रो पड़े एक्टर, बयां किया दर्द

Sharib Hashmi Wife Cancer News :/ Credit : X

Modified Date: May 14, 2026 / 02:59 pm IST
Published Date: May 14, 2026 2:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शारिब हाशमी की पत्नी नसरीन हाशमी को छठी बार कैंसर का रीलैप्स हुआ है
  • कैंसर अब शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल चुका है, स्थिति गंभीर बताई जा रही है
  • 2018 से चल रही इस बीमारी में अब तक 5 बड़ी सर्जरी हो चुकी हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क : Sharib Hashmi Wife Cancer News मनोज बाजपेयी स्टारर ‘द फैमिली मैन’ में जेके तलपड़े का यादगार किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता शारिब हाशमी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के एक बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उनकी पत्नी नसरीन हाशमी छठवीं बार कैंसर की चपेट में आ गई हैं। इस मुश्किल वक्त में अपनी पत्नी के साथ दिए एक इंटरव्यू में बताया कि नसरीन के मुंह का कैंसर (Mouth Cancer) छठी बार रीलैप्स हो गया है और इस बार यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल चुका है, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

2018 में बीमारी के बारे में पता चला

नसरीन और शारिब का लगभग तीन दशकों का साथ रहा है और वह साल 2003 में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। साल 2018 में जब पहली बार नसरीन की बीमारी का पता चला था, तब शारिब बुरी तरह टूट गए थे और अब तक उनकी पत्नी की 5 बार मेजर सर्जरी हो चुकी हैं।

Nasreen Hashmi Mouth Cancer बेहद आक्रामक तरीके का कैंसर

शारिब ने बताया कि नसरीन को जो कैंसर है, वह बेहद आक्रामक प्रकृति का है, इसी वजह से यह बार-बार अटैक कर रहा है, लेकिन नसरीन जिस हिम्मत के साथ इसका सामना कर रही हैं उसने पूरे परिवार को हौसला दिया है। इंटरव्यू के दौरान नसरीन ने भी शारिब की तारीफ करते हुए बताया कि उनके इतने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद शारिब हर सर्जरी और अस्पताल में भर्ती होने के दौरान अपना बैग लिए वहीं डटे रहते हैं और डिस्चार्ज होने तक एक पल के लिए भी उनका साथ नहीं छोड़ते।

दिल को सबसे ज्यादा सुकून देता है शारिब का साथ रहना

लंबे संघर्ष के बाद ‘फिल्मिस्तान’ और ‘द फैमिली मैन’ जैसी सीरीज से अपनी पहचान बनाने वाले शारिब हाशमी ने साबित कर दिया है कि वे केवल पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक सच्चे ‘फैमिली मैन’ हैं। नसरीन ने भावुक होकर कहा कि मुश्किलों के इस दौर में शारिब का हर कदम पर साथ रहना उनके दिल को सबसे ज्यादा सुकून देता है। सोशल मीडिया उनका यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sharib Hashmi (@mrfilmistaani)

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.