Vasudha Upcoming Twist: चिलचिलाती धूप में जली ‘देवी हुकुम’! खून के आँसू रोएगी करिश्मा, क्या प्रभात और परिवार की दूरियां, मिटा पाएगी वसुधा?

Vasudha 27th April 2026: 'Zee TV' के सबसे पसंदीदा शो 'वसुधा' की कहानी में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या प्रभात और सूर्या की एकता खत्म करेगी करिश्मा का राज?

Vasudha Upcoming Twist: चिलचिलाती धूप में जली ‘देवी हुकुम’! खून के आँसू रोएगी करिश्मा, क्या प्रभात और परिवार की दूरियां, मिटा पाएगी वसुधा?

Vasudha 27th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV

Modified Date: April 27, 2026 / 04:22 pm IST
Published Date: April 27, 2026 4:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • क्या टूट जाएगी चंद्रिका देवी?
  • क्या प्रभात और सूर्या की एकता खत्म करेगी करिश्मा का राज?

Vasudha Upcoming Twist: Zee TV‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ की कहानी सीधा दिल पर चोट करती है क्योंकि अब यहां सांस लेना भी एक संघर्ष बन जाता है। अब कहानी का रुख भावनात्मक टॉर्चर से बदलकर शारीरिक पीड़ा की तरफ मुड़ गया है, शब्दों की ज़रूरत नहीं, यह भारीपन, दृश्यों से ही समझ आ जाता है।

Vasudha: करिश्मा की एक और बेरहम शर्त!

करिश्मा की क्रूरता अब अपनी चरम सीमा पर पहुँच चुकी हैं। वसुधा, करिश्मा के बिछाए हुए क्रूर जाल में स्वयं को जकड़ा हुआ महसूस करती है। वसुधा को रसोई घर के भीतर कैद कर दिया जाता है और उसे पारंपरिक चक्की से गेहूं के बोरे पीसने की कड़ी मेहनत करने के लिए विवश किया जाता है। एक या दो नहीं… बल्कि ढेर सारा गेहूँ। शर्त बेरहम और स्पष्ट है कि वसुधा जितनी तेज़ी से काम ख़त्म करेगी उतनी ही जल्दी चंद्रिका को चिलचिलाती धूप से हटा दिया जाएगा।

कड़ी धूप में झुलसता, चंद्रिका का चेहरा!

चंद्रिका को घर के बाहर, तपती हुई धूप में छोड़ दिया जाता है, उसकी हालत पहले से ही नाज़ुक है और सदमे से उबरने की कोशिश कर रही है। बीतते हर पल के साथ, उसकी हालत और बदतर होती जा रही है। चेहरा झुलस रहा है और शारीरिक ऊर्जा समाप्त होती जा रही है। जो औरत कभी यहाँ राज करती थी, अब बाह यहाँ बेजान होकर करिश्मा की ज्यादतियों को झेल रही है।

Vasudha 27th April 2026 written update: वसुधा के बुलंद हौसले!

वसुधा, रसोईघर के अंदर से सब देख रही है और समय की सुई से मुकाबला कर रही है। चक्की का घूमता हुआ हर चक्कर, चंद्रिका को बचाने की एक बेताब जंग का गवाह है। वसुधा के हाथ थक रहे हैं, उसका शरीर भी कमज़ोर पड़ रहा है किन्तु उसका हौसला नहीं रुकता, क्योंकि वह जानती है कि चंद्रिका की जान दांव पर है।

करिश्मा का बेरहम खेल!

इस दौरान, करिश्मा अपनी क्रूरता जारी रखती है। करिश्मा इस पूरे दृश्य का मज़ा लेती है क्योंकि उसके लिए, यह कोई सज़ा नहीं बल्कि मनोरंजन का जरिया है। वह चौहान परिवार को टुकड़ों में तोड़ने का खेल, खेल रही है। हर सुबह एक नया संघर्ष और एक नए अपमान की कहानी लेकर आती है। वह जानबूझकर, चंद्रिका को तकलीफ़ से जूझते हुए, वसुधा की आँखों के सामने रखकर, उसे बेबस महसूस करवाना चाहती है।

दूसरी ओर, मयूर भी मुसीबत का शिकार हो जाता है वो भी, बिना किसी गलती के उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। वसुधा की उलझनें और ज्यादा बढ़ने लगती हैं किन्तु फिर भी वह हार नहीं मानती।

Vasudha Upcoming Promo: वसुधा देगी जवाब!

वसुधा अपनी सूझ-बुझ और हिम्मत के जरिए, अपने अलग ही अंदाज़ में जवाब देती है। उस दौरान, जो कुछ भी उसके हाथ लगता है वह उसका इस्तेमाल करके उनका ध्यान भटकाने में कामयाब हो जाती है और साथ ही, कुछ ही समय के लिए क्यों न सही, लेकिन चंद्रिका को खतरे से बाहर निकाल लेती है।

सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि:

  • प्रताप के घर के आस-पास मौजूद होने के बावजूद, आखिर कब तक, यह सब यूँ ही चलता रहेगा?
  • क्या प्रताप और परिवार वालो का हो पाएगा मिलन या फिर एक बार प्रताप चढ़ जाएगा, करिश्मा के हत्थे?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.