Remo D’Souza Conversion Story : शादी नहीं, बल्कि इस शख्स के कहने पर 15 की उम्र में बदला था धर्म! दिग्गज स्टार ने सालों बाद खोला अपनी जिंदगी का बड़ा राज

रेमो डिसूजा ने खुलासा किया कि उन्होंने 15 साल की उम्र में अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया था और इसका उनकी पत्नी से कोई संबंध नहीं है।

Remo D’Souza Conversion Story : शादी नहीं, बल्कि इस शख्स के कहने पर 15 की उम्र में बदला था धर्म! दिग्गज स्टार ने सालों बाद खोला अपनी जिंदगी का बड़ा राज

Remo D'Souza Conversion Story / Image Source : screengrab

Modified Date: April 26, 2026 / 11:53 pm IST
Published Date: April 26, 2026 11:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेमो डिसूजा ने 15 साल की उम्र में किया था धर्म परिवर्तन
  • पत्नी लिजेल के कारण कन्वर्ट होने की बात को किया खारिज
  • घर में ईसा मसीह के साथ भगवान शिव और गणेश की भी पूजा

एंटरटेनमेंट डेस्क : Remo D’Souza Conversion Story फिल्म इंडस्ट्री में रेमो डिसूजा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रमेश गोपी नायर के रूप में जन्मे रेमो ने सफलता पाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। हाल ही में एक व्लॉग में उन्होंने अपने जीवन के सबसे निजी पहलुओं, विशेष रूप से अपने नाम बदलने और धर्म परिवर्तन को लेकर फैली गलतफहमियों पर खुलकर बात की है।

15 साल की उम्र में हुए कन्वर्ट

रेमो डिसूजा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ईसाई धर्म अपनी मर्जी से अपनाया था, न कि अपनी पत्नी लिजेल के कारण। ( Smallest Shivling in Remo’s House  )अक्सर लोगों के बीच यह धारणा रही है कि लिजेल से शादी के बाद उन्होंने धर्म बदला, लेकिन रेमो ने एक व्लॉग में इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि यह उनकी अपनी आध्यात्मिक पसंद थी। उन्होंने कहा की मैं लोगों को बताना चाहूंगा कि मैं पत्नी लिजेल के कारण कन्वर्ट नहीं हुआ। तब मेरी उम्र 15 साल थी। मैं चर्च के लिए बहुत काम करता था, तो फादर ने पूछा कि तुम कन्वर्ट क्यों नहीं हो जाते। मैंने पापा को पूछा, उन्होंने मना नहीं किया।

घर में मौजूद है दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग

दिलचस्प बात यह है कि रेमो के घर में ईसा मसीह की प्रतिमा है, वहीं भगवान गणेश और महादेव की भी उतनी ही श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है। ( Ramesh Gopi Nair to Remo D’Souza )व्लॉग के दौरान लिजेल ने घर का वह कोना दिखाया जहाँ भगवान शिव की एक भव्य मूर्ति और शिवलिंग स्थापित है। रेमो ने बताया कि उनके पास दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग भी मौजूद है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.