Vasudha Upcoming Twist: प्रभात की आहट ने तोड़ी, चंद्रिका की खामोशी! क्या देव की रणनीति होगी कामयाब या करिश्मा की पैनी नज़र, कर देगी सब बर्बाद?
Vasudha Upcoming Twist: 'Zee TV' का सबसे पसंदीदा शो 'वसुधा' के आने वाले एपिसोड की कहानी में तब, एक भावुक मोड़ आता है जब गहरे सन्नाटे में डूबी चंद्रिका की भावनाओं में आखिरकार, हलचल महसूस की जाती है..
Vasudha 8th May 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- क्या शिकार से शिकारी बनेगी करिश्मा?
- चंद्रिका के मुंह से निकली आवाज़ ने उड़ाए सबके होश!
Vasudha Upcoming Twist: ‘Zee TV‘ का सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘, जिसने इस हफ्ते की टी.आर.पी रैंकिंग में नंबर 1 का मुकाम हासिल किया है। पिछले कुछ हफ़्तों से, इस कहानी में लगातार आ रहे ट्विस्ट एन टर्न्स दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं और दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं।
Vasudha: देव और प्रभात का रचा हुआ चक्रव्यूह !
आने वाले एपिसोड की कहानी में तब, एक भावुक मोड़ आता है जब गहरे सन्नाटे में डूबी चंद्रिका की भावनाओं में आखिरकार, हलचल महसूस की जाती है। इसी दौरान, करिश्मा को फंसाने के लिए देव और प्रभात की खतरनाक चाल, अब और ज्यादा घातक हो चली है। दूसरी ओर करिश्मा की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।
अहंकार में डूबी करिश्मा!
वह ख़ुशी के कारण फूली नहीं समाती और गर्व से यह घोषणा करती है कि उसने चौहान हाउस की डील 2000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में बेच दी है। अहंकार में डूबी करिश्मा को लगता है कि उनसे चौहान परिवार को घुटनों पर ला दिया है और बाज़ी अपने नाम कर ली है। देव, मित्तल के आगमन पर अचंभित होने का ढोंग करता है और यह जतलाने का प्रयास करता है कि पासा पलट चुका है।
करिश्मा को इस बात की भनक तक नहीं है कि वह देव और प्रभात की गहरी साजिश का मोहरा बनती जा रही है। किन्तु, कहानी की असली खूबसूरती तो इसका जज्बाती पहलू है जो इसका मुख्य आकर्षण बनकर उभरता है।
Vasudha Spoiler: कहानी का सबसे भावुक पल!
वसुधा पूरी निष्ठा से चंद्रिका की सेवा करते हुए कहती है कि प्रभात के जीवित होने के साथ ही उसके अटूट विश्वास की जीत हुई है। बहुत ही भावुक ह्रदय से वह चंद्रिका की मांग भरती है और उसे दोबारा सुहागन की तरह तैयार करती है।
प्रभात के मरने की खबर पाकर चंद्रिका ने जब जीने की सारी उम्मीदें छोड़ दीं थी, इसलिए यह दृश्य बेहद भावुक होने वाला है। कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तो तब आता है जब प्रभात, मित्तल बनकर घर में प्रवेश करता है। घर में कदम रखते ही और चंद्रिका और प्रभात का आमना-सामना होने से पहले ही, चंद्रिका को उसकी मौजूदगी महसूस हो जाती है।
उसके हाथ का अचानक हिलना यह बयां करता है कि सदमे और खामोशी के बावजूद, प्रभात के लिए उसका भावनात्मक लगाव अब भी कायम है। यह छोटी सी हरकत, चंद्रिका के सामान्य होने स्थिति में लौटने का पहला महत्वपूर्ण संकेत हो सकती है।
Vasudha 8th May 2026 written update: प्रभात और चंद्रिका का मिलन!
अब कहानी इस कशमकश पर टिकी है कि क्या चंद्रिका प्रभात को पहचान पाएगी, या करिश्मा का बढ़ता हुआ शक सच सामने आने से पहले ही देव की योजना पर पानी फेर देगा। ऐसा प्रतीत होता कि मिलन की घड़ी अब बेहद करीब है, किंतु करिश्मा के बढ़ते लालच और पैनी नज़र के साथ-साथ, प्रभात की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं।
इन्हें भी पढ़ें
- Vasudha Upcoming Twist: पकड़ी गई बड़ी चोरी! करिश्मा के हाथ लगी, मित्तल की ‘नकली दाढ़ी’.. क्या ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा, देव का पूरा खेल?
- Shakti Kapoor Death News Fake or Real: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का निधन? खबर सुनते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों की उमड़ी भीड़, फिर आया ऐसा वीडियो की उड़ गए सबके होश

Facebook


