Vasudha 1st june 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Vasudha Upcoming Twist: ‘ZEE TV’ के सबसे चर्चित शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड की कहानी में एक बड़ा बदलाव आता है, जहां समर का एक चौंका देने वाला फैसला देव के होश उड़ा देता है और वसुधा के प्रति समर की बढ़ती हुई दिलचस्पी को लेकर, कई सवाल उठने लगते हैं..
समर, देव से मिलकर उसे बताता है कि वह वसुधा के लिए ब्लेंक चेक लाया है, और देव के द्वारा चेक की वजह पूछे जाने पर वह उसे साफ़ कहता है कि यह ‘साइनिंग अमाउंट’ हैं, क्योंकि वह वसुधा को अपनी कंपनी की ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाना चाहता है। इस प्रस्ताव को सुनते ही देव के पैरो तले ज़मीन खिसक जाती है।
देव ने कभी सपने में भी इस प्रस्ताव की उम्मीद नहीं की थी, हालाँकि वह समर के दिल में वसुधा के प्रति सम्मान से वाकिफ था, किन्तु समर उसके लिए करियर का इतना बड़ा मौका ले आएगा, उसने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। चेक पर रकम न लिखा होना ही इस बात का सबूत है कि यह प्रस्ताव कितना महत्वपूर्ण है।
किन्तु, वसुधा बिना किसी संकोच के इस प्रस्ताव के लिए मना कर देती है। वसुधा के दिल में चौहान परिवार के लिए हमेशा से ही गहरी वफादारी रही है उसे कभी भी पैसे या नाम का लालच नहीं रहा, क्योंकि उसके लिए करियर के बड़े मौकों से कई ज्यादा अहमियत रिश्तों की है।
सबसे बड़ा झटका तो संतोष की ओर से लगता है जब वसुधा के फैसले की साथ खड़े होने के बजाय, वह इस पद को स्वीकार करने के लिए, वसुधा पर दबाव बनाने लगती है। वह सब का ध्यान इस बात पर खींचते हुए कहती है कि यह फैसला वसुधा के भविष्य के लिए है न कि दूसरों की भावनाओं के लिए.. संतोष का मानना है कि वसुधा को अपने ‘कम्फर्ट ज़ोन’ से बाहर कदम रखकर अपनी एक नई पहचान बनानी चाहिए।
इसके साथ ही, ‘चंद्रिका के विचारों’ और ‘संतोष के इरादों’ के बीच सीधी जंग छिड़ जाती है।
संतोष पिछले कई हफ़्तों से वसुधा को एक ‘त्याग करने वाली केयरटेकर’ की भूमिका से निकालकर, एक आज़ाद और खुद पर भरोसा करने वाली महिला बनाने का प्रयास कर रही है।
एक ओर, ‘ब्रांड एंबेसडर’ का यह प्रस्ताव संतोष के इसी सपने से मेल खाता है, तो दूसरी ओर समर का व्यवहार भी अब लोगों को अजीब लगने लगा है। जैसे-जैसे एपिसोड बढ़ रहे हैं, वसुधा के प्रति उसका आदर, सम्मान भी गहरा हो रहा है। वह उसकी मेहनत और सिद्धांतों की खुलकर तारीफ करता है और केवल इतना ही नहीं, अब वह चाहता है कि वसुधा उसकी कंपनी का मुख्य चेहरा बने।
वसुधा की तरफ उसका यह भावनात्मक झुकाव, अब साफ़-साफ़ दिखाई देने लगता है जिसे अनदेखा करना अब बहुत मुश्किल है।