Vasudha Upcoming Twist: संतोष देगी चंद्रिका को मुंहतोड़ जवाब! क्या वसुधा बनेगी, समर का पहला प्यार या फिर होगी किसी बड़े चक्रव्यूह का शिकार?

Vasudha Upcoming Twist: 'वसुधा' के आने वाले एपिसोड की कहानी में एक बड़ा बदलाव आता है, जहां समर का एक चौंका देने वाला फैसला देव के होश उड़ा देता है..

Vasudha Upcoming Twist: संतोष देगी चंद्रिका को मुंहतोड़ जवाब! क्या वसुधा बनेगी, समर का पहला प्यार या फिर होगी किसी बड़े चक्रव्यूह का शिकार?

Vasudha 1st june 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: June 1, 2026 / 07:05 pm IST
Published Date: June 1, 2026 7:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • समर के दिल में पनपती मोहब्बत!
  • क्या वसुधा बनेगी, समर की कंपनी का नया चेहरा?

Vasudha Upcoming Twist: ‘ZEE TV’ के सबसे चर्चित शो वसुधा के आने वाले एपिसोड की कहानी में एक बड़ा बदलाव आता है, जहां समर का एक चौंका देने वाला फैसला देव के होश उड़ा देता है और वसुधा के प्रति समर की बढ़ती हुई दिलचस्पी को लेकर, कई सवाल उठने लगते हैं..

Vasudha Spoiler: देव के पैरो तले खिसकी ज़मीन!

समर, देव से मिलकर उसे बताता है कि वह वसुधा के लिए ब्लेंक चेक लाया है, और देव के द्वारा चेक की वजह पूछे जाने पर वह उसे साफ़ कहता है कि यह ‘साइनिंग अमाउंट’ हैं, क्योंकि वह वसुधा को अपनी कंपनी की ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाना चाहता है। इस प्रस्ताव को सुनते ही देव के पैरो तले ज़मीन खिसक जाती है।

समर देगा वसुधा को मौका!

देव ने कभी सपने में भी इस प्रस्ताव की उम्मीद नहीं की थी, हालाँकि वह समर के दिल में वसुधा के प्रति सम्मान से वाकिफ था, किन्तु समर उसके लिए करियर का इतना बड़ा मौका ले आएगा, उसने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। चेक पर रकम न लिखा होना ही इस बात का सबूत है कि यह प्रस्ताव कितना महत्वपूर्ण है।

किन्तु, वसुधा बिना किसी संकोच के इस प्रस्ताव के लिए मना कर देती है। वसुधा के दिल में चौहान परिवार के लिए हमेशा से ही गहरी वफादारी रही है उसे कभी भी पैसे या नाम का लालच नहीं रहा, क्योंकि उसके लिए करियर के बड़े मौकों से कई ज्यादा अहमियत रिश्तों की है।

Vasudha: वसुधा हुई संतोष के फैसले से अनजान!

सबसे बड़ा झटका तो संतोष की ओर से लगता है जब वसुधा के फैसले की साथ खड़े होने के बजाय, वह इस पद को स्वीकार करने के लिए, वसुधा पर दबाव बनाने लगती है। वह सब का ध्यान इस बात पर खींचते हुए कहती है कि यह फैसला वसुधा के भविष्य के लिए है न कि दूसरों की भावनाओं के लिए.. संतोष का मानना है कि वसुधा को अपने ‘कम्फर्ट ज़ोन’ से बाहर कदम रखकर अपनी एक नई पहचान बनानी चाहिए।

इसके साथ ही, ‘चंद्रिका के विचारों’ और ‘संतोष के इरादों’ के बीच सीधी जंग छिड़ जाती है।
संतोष पिछले कई हफ़्तों से वसुधा को एक ‘त्याग करने वाली केयरटेकर’ की भूमिका से निकालकर, एक आज़ाद और खुद पर भरोसा करने वाली महिला बनाने का प्रयास कर रही है।

Vasudha 1st June 2026 written update: वसुधा के ओर समर का भावनात्मक झुकाव!

एक ओर, ‘ब्रांड एंबेसडर’ का यह प्रस्ताव संतोष के इसी सपने से मेल खाता है, तो दूसरी ओर समर का व्यवहार भी अब लोगों को अजीब लगने लगा है। जैसे-जैसे एपिसोड बढ़ रहे हैं, वसुधा के प्रति उसका आदर, सम्मान भी गहरा हो रहा है। वह उसकी मेहनत और सिद्धांतों की खुलकर तारीफ करता है और केवल इतना ही नहीं, अब वह चाहता है कि वसुधा उसकी कंपनी का मुख्य चेहरा बने।

वसुधा की तरफ उसका यह भावनात्मक झुकाव, अब साफ़-साफ़ दिखाई देने लगता है जिसे अनदेखा करना अब बहुत मुश्किल है।

अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि:

  • क्या समर का यह प्रस्ताव, वसुधा करेगी स्वीकार?
  • क्या समर के दिल में पनपेगा, वसुधा के लिए प्यार?
  • क्या वसुधा के प्रति, समर की बढ़ती हुई दिलचस्पी देखकर, देव को होगी जलन?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.