Yeh Rishta Kya Kehlata hai: अभिरा के हाथ लगा सबूत! बड़े राज़ से उठा पर्दा, रिश्तों के चक्रव्यूह में फंसी अभिरा, क्या अरमान बन पाएगा उसका सारथी?

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: YRKKH के आने वाले एपिसोड में, अभिरा के हाथ लगा मायरा की बेगुनाही का सबूत, अब देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या जीत पाएगा अभिरा का विश्वास?

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: अभिरा के हाथ लगा सबूत! बड़े राज़ से उठा पर्दा, रिश्तों के चक्रव्यूह में फंसी अभिरा, क्या अरमान बन पाएगा उसका सारथी?

Yeh Rishta Kya Kehlata hai 20th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TV Promos India

Modified Date: April 20, 2026 / 07:30 pm IST
Published Date: April 20, 2026 7:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कौन संभालेगा मायरा का केस?
  • बड़े राज से उठा पर्दा!

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: Star Plus‘ पर आ रहा दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है‘ में आज के एपिसोड की शुरुआत एक बहुत ही टेंशन भरे माहौल से होती है जहां अभिरा, रिमांड होम के बाहर मायरा का इंतज़ार करती है। उसी दौरान एक संत, बच्चों को भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की कहानी सुना रहे होते हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata hai Spoiler: अभिर की टूटती हिम्मत!

अभिरा वह कहानी के बोल दोहराती है जैसे कि वह खुद को याद दिला रही हो कि दूर रहने के बाद भी रिश्ते ख़त्म नहीं हो जाते, किन्तु अभिरा का दिल यह मानने को तैयार नहीं होता क्योंकि उसे डर है कि मायरा उससे नाराज़ है इसलिए वह बाहर नहीं आ रही है। यह डर धीरे-धीरे उसके आत्मविश्वास को खोखला कर रहा है। उसे लगता है कि यदि उसकी कोशिशों में कमी रह गई तो कहीं वह एक होनहार वकील और एक दृढ़ माँ का किरदार ना खो बैठे।

एक बार फिर मुक्ति बनेगी अभिरा की ढाल!

उसी दौरान, मुक्ति अभिरा को संभालती है और उसे समझाती है कि यह हिम्मत हारने का समय नहीं है, बल्कि मुश्किलों का डट कर सामना करना का है, वह यह भी कहती है कि मायरा को उसकी हिम्मत की ज़रूरत है न ही किसी शक की.. किन्तु अभिरा को यह डर सता रहा है कि कहीं वह मायरा का केस न हार जाए।

Yeh Rishta kya kehlata hai 20th April 2026 written update: पोद्दार परिवार में अक्षय तृतीया का जश्न!

दूसरी और, पोद्दार हाउस में अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जा रहा है। आर्यन पूजा करता है जिससे घर में शांति का माहौल बनता तो है किन्तु यह शांति ज्यादा देर तक नहीं टिकती। हमेशा की तरह, दमयंती अपनी तीखी ज़बान के साथ घर में प्रवेश करती है और आर्यन पर तंज कसती है कि उसने आज के दिन दिशा को सोने-चांदी का कोई भी तोहफा नहीं दिया है।

उसके बाद आर्यन, दमयंती और ममता को तोहफे देकर पूरी बाज़ी ही पलट देता है। दमयंती की बोलती बंद देखकर, मनीषा उस पल के मज़े लेती है और साथ ही खुश होती है कि किस प्रकार समझदारी से आर्यन ने सब को अपनी तरफ कर लिया है।

मायरा की आँखों से हटे नफरत के परदे!

अब कहानी वापिस से रिमांड होम की तरफ जाती है जहाँ एक लड़की मायरा से पूछती है कि अभिरा उसे बेल नहीं दिलवा पाई, तो क्या वह उससे नाराज़ है? मायरा का जवाब सब कुछ बदल देता है। वह कहती है कि उसने 8 सालों तक अभिरा को इग्नोर किया, उसकी एक नहीं सुनी, इसलिए अब उसे नाराज़ होने का कोई हक़ नहीं है। अभिरा हमेशा से सही थी लेकिन मायरा नफरत में इतनी अंधी हो गई थी कि उसे सच दिखाई ही नहीं दे रहा था। मायरा कहती है कि उसे अभिरा पर पूरा भरोसा है। अरमान मायरा की यह बातचीत सुन लेता है।

YRKKH upcoming Promo: कावेरी लेगी अरमान की क्लास!

वहीं दूसरी ओर, अभिरा को लगता है कि उसने मायरा का भरोसा खो दिया है। कावेरी, अरमान को कागज़ात साइन करने से रोकती है और उसे याद दिलाती है कि वह हमेशा ही जल्दबाज़ी में फैसला लेता है और फिर बाद में पछताता है। वह यह भी कहती है कि वह अभिरा से सच्चे प्यार का दावा करता है किन्तु उस पर कभी भरोसा नहीं करता। फिर वह ऐसी बात कह देती है जो अरमान को अंदर से झकझोर देती है। वह कहती है कि एक वकील झूठ बोलकर भी केस जीत सकता है लेकिन एक माँ अपना सब कुछ हार जाती है।

पोद्दार हाउस में विद्या बहुत ही खुश है कि मायरा का केस अरमान संभाल लेगा और सब ठीक हो जाएगा। संजय भी यह सुनकर, अरमान को ही केस जिताने वाला एक मात्र जरिया बताता है, तभी कावेरी वहां आकर, विद्या की गलतफहमी दूर करती है और उसे इंतज़ार करने को कहती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.