Deepika Ranveer Baby: दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे रणवीर-दीपिका, हाथ में हाथ डाले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा कपल, ग्रीन सारी में दिखा दीपिका का ‘प्रेग्नेंसी ग्लो’, viral video देखा आपने..?

Deepika Ranveer Baby: दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे रणवीर-दीपिका, हाथ में हाथ डाले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा कपल, ग्रीन सारी में दीपिका का 'प्रेग्नेंसी ग्लो' देखा आपने..?

Deepika Ranveer Baby: दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे रणवीर-दीपिका, हाथ में हाथ डाले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा कपल, ग्रीन सारी में दिखा दीपिका का ‘प्रेग्नेंसी ग्लो’, viral video देखा आपने..?

DEEPIKA PADUKONE/ image osurce: _Vini_Attitude x handle

Modified Date: April 20, 2026 / 10:21 am IST
Published Date: April 20, 2026 10:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • रणवीर-दीपिका के घर खुशखबरी
  • दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर
  • सिद्धिविनायक मंदिर में साथ दिखे

Deepika Ranveer Baby: एंटरटेरमेंट डेस्क: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए ऐलान किया है कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। 19 अप्रैल की सुबह इस खुशखबरी के साथ शुरू हुई, जब दीपिका ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने अपनी बेटी दुआ की एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही है और उसमें पॉजिटिव रिजल्ट दिख रहा है। इस खबर के सामने आते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।

Ranveer Singh Deepika Padukone Baby: कपल ने गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद अभिनेता Ranveer Singh की जिंदगी में खुशियों ने एक और दस्तक दी है। इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों को Siddhivinayak Temple में एक साथ दर्शन करते हुए देखा गया, जहां उन्होंने भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया और अपनी नई शुरुआत के लिए प्रार्थना की। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें यह कपल बेहद सादगी और श्रद्धा के साथ नजर आया। हालांकि ये वीडियो दीपिका की पिछली प्रेग्नेंसी का बताया जा रहा है।

Deepika Padukone pregnancy news: दीपिका-रणवीर फिर बनने वाले माता-पिता

दीपिका और रणवीर के फैंस लंबे समय से इस बात को लेकर कयास लगा रहे थे कि दोनों हाल के इवेंट्स में साथ क्यों नजर नहीं आ रहे हैं। अब इस घोषणा के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया है। बताया जा रहा है कि दीपिका अपने पहले बच्चे के जन्म के करीब डेढ़ साल बाद दोबारा प्रेग्नेंट हुई हैं। इस खबर ने न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को उत्साहित कर दिया है।

Ranveer Singh second baby: बेटी दुआ को मिलेगा भाई या बहन

सोशल मीडिया पर इस ऐलान के बाद बधाइयों की झड़ी लग गई है। फैंस और फिल्मी सितारे कमेंट सेक्शन में कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई फैंस खुशी जाहिर करते हुए मजाकिया अंदाज में यह भी कह रहे हैं कि इस बार उन्हें बेटा ही होगा, हालांकि यह सिर्फ उत्साह में कही गई बातें हैं। बता दें कि कपल ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था और अक्टूबर 2025 में दिवाली के मौके पर उसकी पहली झलक भी शेयर की थी, जिसमें वह लाल पारंपरिक ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थी।

Deepika Padukone: बॉलीवुड में छाई खुशी की लहर

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगी। इसके अलावा वह एक तेलुगू फिल्म में निर्देशक एटली और अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रही हैं। वहीं रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म धुरंधर 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं और जल्द ही निर्देशक आदित्य धर की अगली फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।