Shahdol News: अजब-गजब कारनामा.. 4 लीटर पेंट पोतने के लिए लगाए 168 मजदूर और 65 मिस्त्री.. शिक्षा विभाग ने बनाया भ्रष्टाचार का नया रिकॉर्ड
Shahdol News: अजब-गजब कारनामा.. 4 लीटर पेंट पोतने के लिए लगाए 168 मजदूर और 65 मिस्त्री.. शिक्षा विभाग ने बनाया भ्रष्टाचार का नया रिकॉर्ड

Shahdol Paint Scam| Image Credit: IBC24
- 4 लीटर पेंट पोतने के लिए 168 मजदूर और 65 मिस्त्री
- 1 लाख छह हजार रुपये से ज्यादा का बिल
- शिक्षा विभाग ने बनाया भ्रष्टाचार का नया रिकॉर्ड
Shahdol Paint Scam: शहडोल। यदि आप 4 लीटर पेंट रखकर कोई काम कराना चाहें तो कितने मजदूर उसमें लगेंगे और कितना पेमेंट करना पड़ेगा...? दिमाग पर ज़ोर मत डालिए, हम आपको बताते हैं.. इसमें लगेंगे 168 मजदूर और 65 राजमिस्त्री.. और उसके लिए आपको 1 लाख छह हजार रुपये से ज्यादा पेमेंट करना पड़ेगा। ये सुनकर आपको भरोसा नहीं हो रहा होगा, लेकिन ये कारनामा हुआ है एमपी के शहडोल जिले की ब्यौहारी विधान सभा के ग्राम सकंदी एवं निपानिया ग्राम के स्कूल में और इसका पेमेंट भी हो गया। आइए जानते हैं भृष्टाचार की कहानी..
READ MORE: MP Weather Alert: प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून, जमकर बरसेंगे बदरा, मौसस विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट किया जारी
ब्यौहारी विधान सभा के शासकीय हाई स्कूल ग्राम सकंदी में खिडकियों और बाकी जगह पेंट होना था। इसके लिए जो जरूरी सामान खरीदा गया था वो था सिर्फ चार लीटर पेंट, लेकिन जब उसका बिल पास करवाया गया तो उसमें 168 मज़दूर और 65 राज मिस्त्री के काम करने की बात दर्शाई गई। इस बिल में साफ़ लिखा है राशि 1,06,984 रुपये (एक लाख छह हजार नौ सौ चौरासी)। दिलचस्प बात ये है कि ये राशि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी फूल सिंह मरपाची ने ट्रेजरी से निकाल भी ली।
READ MORE: Meerut Crime News: मदरसे में मौलाना की घिनौनी करतूत.. धार्मिक शिक्षा लेने आई छात्रा से सालों तक पूरी करता रहा हवस, गर्भवती होने पर किया ये कांड, फिर..
इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निपनिया में भी 275 मजदूरों और 150 राजमिस्त्री 20 लीटर ऑयल पेंट पुताई और 10 नग खिड़की लगवाई एवं चार दरवाजों की फिटिंग में लगे। इसके लिए 2,316,85 रुपये निकाले गए। गौरतलब है दोनों स्कूल जहां हैं, वहां तो इतने मजदूर और राज मिस्त्री ही नहीं हैं। बिल किसी सुधाकर कंस्ट्रक्शन ग्राम पंचायत ओदारी तहसील ब्यौहारी का है, जिसे प्रिंसपल ने वेरीफाई किया है।
READ MORE: BJP Leader Shot Dead: राजधानी में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, घर के पास ही गोलियों से भूना, मची सनसनी
Shahdol Paint Scam: रुकिए.... कहानी यहीं नहीं ख़त्म होती, जरा उलटी बहती गंगा के और दर्शन करिए। बिल 5 मई 2025 को रेडी हुआ और बिल करने से तकरीबन एक महीने एक दिन पहले यानी 4 अप्रैल 2025 को वेरीफाई कर दिया गया। अब प्रश्न यह उठता है कि 1 महीना पहले ही प्रिंसिपल कैसे सत्यापित कर सकते हैं और ट्रेजरी इसे पास कैसे कर सकता है। अब अधिकारियों की चेतना जगी है महज एक टिप्पणी के साथ कि मामले की जांच करवाई जाएगी।
Web Title: Shahdol Paint Scam
शाहडोल
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm