BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

Shahjahanpur Accident: शाहजहांपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा, ट्रेन की टक्कर से बाइक सवार पांच लोगों की मौत

Shahjahanpur train accident: शाहजहांपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पांच लोगों की मौत

Shahjahanpur Accident

Shahjahanpur Accident

Dr.Anil Shukla
Published: 24 Dec 2025 | 10:45 pmModified: 25 Dec 2025 | 12:07 am
HIGHLIGHTS
  1. गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर
  2. एक दंपति और उनके दो नाबालिग बच्चों समेत पांच लोगों की मौत
  3. एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे पांच लोग

शाहजहांपुर: Shahjahanpur train accident, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक दंपति और उनके दो नाबालिग बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि सभी पांच लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।

दंपति के दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि यह घटना बुधवार की शाम रौजा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रौजा रेलवे स्टेशन थाना के पास उस समय घटी जब पैदल मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार रेलवे लाइन को पार कर रहे थे। तभी लखनऊ की ओर से आई गरीबरथ एक्सप्रेस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर बैठे दंपति तथा उनके साढू के अलावा दंपति के दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम 6:30 बजे वनका गांव (लखीमपुर) निवासी सेठपाल (40) मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी पूजा (38) दो बच्चों (4 से 6 साल) और साढू हरिओम (45) को लेकर अपने गांव वनका जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद वह पुलिस बल के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे और मृतकों की पहचान कराई। दंपति अपने साढू हरिओम के गांव निगोही गए थे और वहीं से साढू के साथ वापस अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर आवागमन सामान्य है।

इन्हे भी पढ़ें :

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Five people killed in a train collision at a railway crossing in Shahjahanpur.

शहर की खबरें
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm