भ्रष्टाचार की रकम बांटने की शपथ के वायरल वीडियो मामले में भाजपा के 10 पार्षदों को नोटिस जारी
भ्रष्टाचार की रकम बांटने की शपथ के वायरल वीडियो मामले में भाजपा के 10 पार्षदों को नोटिस जारी
शाहजहांपुर (उप्र), 27 अगस्त (भाषा) शाहजहांपुर जिले में नगर निगम के पार्षदों द्वारा कथित तौर पर भ्रष्टाचार से प्राप्त धनराशि आपस में बांटने की शपथ लेने का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 10 पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विपक्षी दलों ने इस मामले पर प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल उठाये हैं। वहीं, जिलाधिकारी ने औपचारिक शिकायत मिलने पर जांच की बात कही है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने वायरल वीडियो में नजर आ रहे 10 पार्षदों को बुधवार को नोटिस जारी करके उनसे तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया है।
गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नोटिस में पूछा गया है कि हाथ में गंगाजल लेकर शपथ लेने का वीडियो कब और क्यों बनाया गया और उसमें जो शपथ ली जा रही है उसकी क्या मंशा है।
इस बीच, महापौर अर्चना वर्मा ने भी आरोपी पार्षदों को नोटिस जारी किया है। इस बारे में वर्मा से बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जिले में चर्चा का विषय बने इस मामले के बारे में बृहस्पतिवार को 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि पार्षदों द्वारा ली जा रही कथित शपथ का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें अभी तक किसी ने भी औपचारिक रूप से शिकायत नहीं दी है।
सिंह ने कहा कि अगर उनसे इस मामले की कोई औपचारिक शिकायत की जाती है तो वह जांच कराएंगे।
विपक्षी दलों ने इस मामले पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल उठाये हैं।
समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार की रकम को बांटने के लिए ली गई शपथ के मामले की जांच होनी चाहिए क्योंकि अगर नगर निगम में भ्रष्टाचार नहीं है तो फिर पार्षदों द्वारा इस तरह का कृत्य कैसे किया गया।
उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में पार्षदों द्वारा जनता के पैसे की बंदरबांट करने और ‘‘ईमानदारी’’ से 60 पार्षदों में बांटने को लेकर खाई गई कसम का जवाब जनता को मिलना ही चाहिए क्योंकि वह पैसा भी जनता का ही है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि पार्षदों के वायरल वीडियो के बाद यह जांच होनी चाहिए कि नगर निगम से जो ‘‘लूट का माल है वह जा कहां रहा है’’।
उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में कांग्रेस पार्टी नगर निगम में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
शाहजहांपुर नगर निगम के कुछ पार्षदों का एक कथित वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें कई पार्षद हाथ में जल लेकर शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो के मुताबिक, पार्षद हाथ में जल लेकर शपथ ले रहे हैं कि नगर निगम से होने वाली आय को सभी 60 पार्षदों के बीच बराबर बांटा जाएगा और अगर गुट के किसी भी पार्षद पर कोई आंच आती है तो सभी उसके साथ खड़े होंगे।
भाषा सं सलीम शफीक
शफीक
लेखक के बारे में
Web Title: भ्रष्टाचार की रकम बांटने की शपथ के वायरल वीडियो मामले में भाजपा के 10 पार्षदों को नोटिस जारी
SHAHJAHANPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm