BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पुराने वीडियो में छेड़छाड़ कर छवि धूमिल करने के लिए विपक्ष ने इसे प्रसारित किया : भाजपा पार्षदों की सफाई

Bhasha
Published: 30 Aug 2026 | 3:09 pmModified: 30 Aug 2026 | 3:09 pm

शाहजहांपुर (उप्र) 30 अगस्त (भाषा) शाहजहांपुर नगर निगम के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों का दावा है कि एक वायरल वीडियो, जिसमें कथित तौर पर उन्हें भ्रष्टाचार से मिली रकम को आपस में बराबर-बराबर बांटने की शपथ लेते हुए दिखाया गया है, एक पुरानी रिकॉर्डिंग है जिसमें छेड़छाड़ करके उनकी छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।

शाहजहांपुर नगर निगम के पार्षदों द्वारा हाथ में जल लेकर भ्रष्टाचार की रकम को बराबर-बराबर बांटने की शपथ लेने का वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष के नोटिस के जवाब में पार्षदों ने कहा है कि पुराने वीडियो में छेड़छाड़ कर छवि धूमिल के लिए विपक्षी पार्षद ने इसे साझा किया है।

नगर निगम पार्षदों का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर प्रसारित होने के बाद भाजपा पर सवाल उठने लगे, जिसके बाद पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने वीडियो में नजर आए लगभग 10 लोगों को नोटिस जारी करके तीन दिन में जवाब मांगा था। इस नोटिस के बाद सात पार्षदों ने अपना पक्ष शनिवार रात तक भेज दिया।

भाजपा महानगर इकाई की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने ‘पीटीआई भाषा’ से रविवार को कहा कि वीडियो में दिख रहे कुछ पार्षद पति भी हैं, ऐसे में उन्हें नोटिस जारी नहीं किए गए थे। सात लोगों ने इस मामले में अपना जवाब भेजा है, जिसमें पार्षदों ने कहा है कि यह वीडियो एक साल पुराना है तथा एक होटल में पार्षदों की बैठक का है।

उन्होंने कहा कि पार्षदों का कहना है कि वह लोग अक्सर बार्डों के विकास के लिये बैठक का आयोजन करते हैं तथा बैठक में ईस्ट मार्क कंपनी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई थी तथा यह कहा गया था कि नगर निगम से विकास के लिए राज्य वित्त आयोग से आए बजट को सभी वार्डों में बराबर-बराबर धनराशि बांटी जाए।

गुप्ता ने कहा कि जवाब के मुताबिक वीडियो को काट-छांट करके भाजपा से जुड़े पार्षदों की छवि को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। इस बैठक में सभी दलों के पार्षद मौजूद थे।

शिल्पी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है कि क्या वास्तव में वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और अगर ऐसा होता है तो कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा और जो भी दोषी होगा उसे पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

हालांकि वीडियो में जो भी पार्षद दिख रहे हैं वह भाजपा से जुड़े हैं, ऐसे में विपक्षी दल सपा-कांग्रेस इस मामले के विरोध में उतर आए। इसके बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष तथा महापौर ने नोटिस जारी किए थे। इसी मामले से नाराज होकर एक मनोनीत पार्षद पूनम मेहरोत्रा ने अपना इस्तीफा भी नगर आयुक्त को सौंप दिया था।

इस मामले में नगर आयुक्त गुरबानी ने कहा था की वीडियो नवंबर 2025 में बनाया गया था तब नगर आयुक्त का पद किसी अन्य अधिकारी के पास था।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी ‘पीटीआई भाषा’ से कहा था कि इस मामले में उन्हें कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और शिकायत प्राप्त होने पर वह पूरे मामले की जांच कराएंगे।

भाषा सं. आनन्द

प्रशांत

प्रशांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पुराने वीडियो में छेड़छाड़ कर छवि धूमिल करने के लिए विपक्ष ने इसे प्रसारित किया : भाजपा पार्षदों की सफाई

People also search for:UP councillor video
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm