शाहजहांपुर में हादसे में घायल शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत
शाहजहांपुर में हादसे में घायल शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत
शाहजहांपुर (उप्र), 16 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ने के दौरान खंभा गिरने से घायल हुए शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गोटिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र सुखराम कश्यप मंगलवार दोपहर पड़ोस में ही प्राथमिक विद्यालय के जर्जर हो चुके भवन के ध्वस्तीकरण कार्य का जायजा लेने गए थे तभी उन पर एक खंभा टूटकर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें तत्काल इलाज के लिए बरेली ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। खंड शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जांच के लिए मौके पर भेजा है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए 'एक्स' पर कहा कि सरकार शिक्षामित्र के परिजन को जीवन यापन के लिए समुचित मुआवजा दे।
उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र का बीमा भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
भाषा सं. सलीम गोला
गोला
लेखक के बारे में
Web Title: शाहजहांपुर में हादसे में घायल शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत
SHAHJAHANPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm