SDM CEO Video Viral: कन्यादान योजना सम्मेलन में जमकर उड़ी नियमों की धज्जियां.. अधिकारी ही कर बैठे ऐसा काम, वायरल हो रहा वीडियो
Shajapur SDM CEO Video Viral: कन्यादान योजना सम्मेलन में जमकर उड़ी नियमों की धज्जियां.. अधिकारी ही कर बैठे ऐसा काम, वायरल हो रहा वीडियो
- नियम बनाने वाले अधिकारियों ने ही उड़ाई नियम की धज्जियां
- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सम्मेलन में डीजे पर नाचते दिखी एसडीएम और सीएमओ
- सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा एसडीएम और सीएमओ का वीडियो
आफताब अली, शाजापुर। Shajapur SDM CEO Video Viral: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह समारोह में मंत्री के सामने अधिकारी ही नियमों की खुलेआम अवहेलना करते नजर आए। यहां प्रतिबंध के बावजूद डीजे की तेज आवाज पर एसडीएम अर्चना कुमारी, जनपद सीईओ रुशाली पोरस समेत कई लोग डांस करते दिखे।
Read More: Bhopal Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का संबोधन, भोपाल में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर की आवश्यकता थी
कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार भी थे शामिल
पुलिस चौकी चौराहे से शुरू हुई बारात महात्मा गांधी मार्ग होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंची। कृषि उपज मंडी प्रांगण में हुए कार्यक्रम में 100 विवाह और 65 निकाह हुए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार भी शामिल हुए। बता दें कि शाजापुर कलेक्टर ने वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर 20 फरवरी से ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगा रखा है।
Read More: Police Alert On Holi: होली त्योहार को लेकर एक्शन मोड पर आया पुलिस प्रशासन, शहरभर के करीब 40 से ज्यादा गुंडे-बदमाशों को दी ये हिदायत
55 डेसिबल से अधिक ध्वनि पर लगी है रोक
Shajapur SDM CEO Video Viral: दरअसल, कलेक्टर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा की धारा 163 और कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 10 के तहत यह आदेश जारी किया था। इससे पहले 26 फरवरी को शिवरात्रि से पूर्व शांति समिति की बैठक में एसडीएम ने 55 डेसिबल से अधिक ध्वनि पर रोक लगाने का आदेश दिया था। वहीं, जनपद पंचायत सीईओ रुशाली पोरस का कहना है कि डीजे के लिए अनुमति ली गई थी। हालंकि, वे परमिशन लेटर नहीं दिखा पाईं।
Web Title: SDM and CMO were seen dancing on DJ in Chief Minister Kanyadan Yojana conferenc
शाजापुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm