Sheopur News: रेप केस में दोषी पिता को मिली आजीवन कारावास की सजा, अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ की थी दरिंदगी
Sheopur News: रेप केस में दोषी पिता को मिली आजीवन कारावास की सजा, अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ की थी दरिंदगी

Sheopur News/ Image Credit: IBC24 File
- सौतेली बेटी से रेप का मामला ।
- पिता को आजीवन कारावास की सजा ।
श्योपुर। Sheopur News: 12 साल 10 महीने की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्योपुर बबीता होरा शर्मा की अदालत ने जीवन की अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुना दी है। न्यायालय ने आरोपी पर 60 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है। दो साल पुराना रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह सनसनीखेज मामला बड़ौदा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में शासन की ओर से पैरवी में विशेष लोक अभियोजक पॉस्को रिचा शर्मा ने की।
मामले के अनुसार बड़ौदा थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग बेटी अपनी मां के साथ रहती है। यहां मौका देखकर उसके साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया और फिर इस बारे में मां को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पिता की धमकी से डरी नाबालिग बेटी ने अपना मुंह बंद रखा। जिस कारण आरोपी ने उसके साथ 10 माह के भीतर कई बार दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ जब नाबालिग बेटी को परिजन पेट में दर्द होने की शिकायत पर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चेकअप के दौरान नाबालिग के के 15 सप्ताह के गर्भवती होने का पता चला।
Sheopur News: बड़ौदा थाना पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था और विवेचना उपरांत चालान श्योपुर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को उम्रकैद और 60 हजार के जुर्माने की सजा सुनाए जाने के साथ ही पीड़ित बालिका को प्रतिकर के रूप में 3 लाख रूपए दिलवाए जाने का आदेश भी दिया है।
लेखक के बारे में
Web Title: Father convicted in rape case sentenced to life imprisonment, had raped his own minor daughter
श्योपुर
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm