MP Patwari Transfer List: पटवारियों के तबादलों की लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी, जेल में बंद पटवारी का भी कर दिया ट्रांसफर, कांग्रेस ने उठाए सवाल
पटवारियों के तबादलों की लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी, जेल में बंद पटवारी का भी कर दिया ट्रांसफर…MP Patwari Transfer List: Big mistake in the list

MP Patwari Transfer List | Image source | IBC24
- ट्रांसफर नीति आने के बाद थोक तबादले,
- जिले में पटवारियों के तबादलों की हुई सूची जारी,
- जेल में बंद पटवारी का भी हुआ ट्रांसफर,
श्योपुर: MP Patwari Transfer List: कांग्रेस ने पटवारियों के तबादलों को लेकर कहा है कि मध्यप्रदेश में इन दिनों "तबादला एक्सप्रेस" चल रही है। रोजाना अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी हो रही है। श्योपुर जिला प्रशासन ने 21 पटवारियों के तबादले किए हैं। पटवारियों के तबादलों की दो सूचियाँ जारी हुईं थीं।
MP Patwari Transfer List: लेकिन एक सूची में हैरानी की बात यह रही कि उसमें ऐसे पटवारी का भी नाम शामिल था जो कि वर्तमान में जेल में बंद है। श्योपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी इन दो सूचियों में एक में 9 पटवारी और दूसरी में 12 पटवारियों के नाम शामिल हैं।
MP Patwari Transfer List: विशेष बात यह है कि एक सूची में विजयपुर तहसील के पटवारी हेमंत मित्तल का नाम भी था। दरअसल हेमंत मित्तल को धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर कुछ दिन पहले ही जेल भेजा है। पटवारी हेमंत मित्तल को विजयपुर तहसील से बड़ौदा तहसील में स्थानांतरित किया गयाए लेकिन ये वर्तमान में जेल में बंद है। बड़ौदा थाने के टीआई ने बाढ़ राहत राशि में गड़बड़ी के एक प्रकरण में धारा 420 व अन्य धाराओं में 6 आरोपी हैं। इनमें पटवारी हेमंत मित्तल भी हैए जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
MP Patwari Transfer List: कलेक्टर अर्पित वर्मा ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है यहां तक की कैमरे के सामने आने से ही मना कर दिया है हालांकि जिला कलेक्टर से यह बड़ी चूक हुई है क्योंकि आरोपी पटवारी जेल में बंद है और उसका जेल में ही बंद रहते रहते में विजयपुर से जिला मुख्यालय श्योपुर में ट्रांसफर हो गयाए मामला काफी गंभीर है और कलेक्टर इसमें कहीं ना कहीं गलती में है जिसकी वजह से कलेक्टर खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं और इस मामले पर कुछ बात भी नहीं करना चाह रहे हैं ।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: श्योपुर जिले में जेल में बंद पटवारी हेमंत मित्तल का तबादला विजयपुर से बड़ौदा तहसील कर दिया गया, जो प्रशासनिक चूक मानी जा रही है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Patwari Transfer List: Big mistake in the list of transfer of Patwaris, Patwari in jail was also transferred, Congress raised questions
श्योपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm