Dulha Died in Marriage: दुल्हन की चौखट पर दूल्हे की दर्दनाक मौत.. मातम में बदली परिवार की खुशियां, खबर सुनते ही दुल्हन के पैरों तले खिसकी जमीन
Dulha Died in Marriage: शादी के चंद घंटे पहले दूल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत, डोली की जगह उठी अर्थी, मातम में बदलीं दो परिवारों की खुशियां |
- थोड़ी दूर चलने के बाद ही अचानक दूल्हे की तबीयत खराब सी होने लगी।
- लोगों ने समझा डांस करते समय थक गया लेकिन थोड़ी ही देर में घोड़ी पर ही बैठे-बैठे दूल्हे की सांस रुक गई।
- दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन बेसुध हो गई।
श्योपुर। Dulha Died in Marriage: एमपी के श्योपुर में दर्दनाक वाकया हुआ। यहां एक शादी की खुशियां एकाएक मातम में बदल गईं। दूल्हा प्रदीप जाट घोड़ी चढ़ने के बाद बारातियों द्वारा झूमते झामते डांस करते जाट छात्रावास पहुंचे। जहां बारातियों का स्वागत करने के बाद दूल्हे ने दरवाजे पर तोरण मारा और फिर घोड़ी से उतरकर डांस करने लगा। डांस करने के बाद दूल्हा वापस घोड़ी पर चढ़ा और थोड़ी दूर चलने के बाद ही अचानक दूल्हे की तबीयत सी खराब होने लगी। लोगों ने समझा डांस करते समय थक गया लेकिन थोड़ी ही देर में घोड़ी पर ही बैठे-बैठे दूल्हे की सांस रुक गई।
डांस के बाद दूल्हे ने तोड़ा दम
डांस कर रहे है बारातियों ने अचानक हालत गंभीर देख दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतरा और हार्ट को पम्प किया एवं काफी प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। आनन-फानन में परिजन और बाराती दूल्हे को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां थोड़ी देर डॉक्टर ने चेकअप किया एवं आईसीयू में रखा लेकिन दूल्हे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी शादी कुछ ही देर में होने वाली थी दुल्हन वरमाला डालने वाली थी परिजन ओर बारातियों को उसकी चिता सजानी पड़ी।
इधर दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन बेसुध हो गई। हालांकि देर रात तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया था। इस अजीबोगरीब लेकिन दुखद घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। लड़के के परिवारवालों ने देर अगले दिन सुबह सुसवाड़ा गांव में मृतक प्रदीप जाट का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद दुल्हन के परिजनों को जानकारी दी।
बात दें कि दूल्हे का नाम प्रदीप जाट था जो की पूर्व में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष भी रह चुका है एवं चाचा योगेश जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव भी है। प्रदीप जाट की शादी 14 फरवरी 2025 को वर्ग एक की शिक्षिका से होने वाली थी। कुछ देर में वरमाला भी होने वाली थी और फिर फेरे भी होने वाले थे लेकिन जैसे ही डांस के बाद दूल्हा घोड़ी चढ़कर स्टेज की ओर जाने लगा कि अचानक दूल्हे की सांसे रुक गई और जो सारी खुशियां थी वह मातम में बदल गई।
घोड़ी पर बैठे-बैठे दूल्हे को आया अटैक, चली गई जान
#sheopur #viralvideo #cardiacarrest #MPNews #MadhyaPradesh pic.twitter.com/ZSITEzadQs
— IBC24 News (@IBC24News) February 15, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हां, श्योपुर में एक दर्दनाक घटना घटी जहां शादी के दिन डांस करने के बाद दूल्हे की अचानक तबीयत खराब हो गई और घोड़ी पर बैठते हुए उसकी सांस रुक गई। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: The groom died a painful death on the bride's doorstep... the family's happiness turned into mourning
श्योपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm