Sheopur News: गुपचुप तरीके से कराई जा रही थी नाबालिग की शादी, मंडप पर अचानक पहुंची पुलिस और फिर…
Sheopur News: गुपचुप तरीके से कराई जा रही थी नाबालिग की शादी, मंडप पर अचानक पहुंची पुलिस और फिर…

Sheopur News। Image Credit: IBC24
श्योपुर। Sheopur News: जयपुर तहसील के गसवानी क्षेत्र के बुडेरा गांव में पुलिस प्रशासन ने बाल विवाह होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय खुशबू आदिवासी का विवाह रुकवा दिया है। पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई से विवाह रुकने के बाद दोनों पक्षों को हिदायत दी गई है और परिजनों को बताया गया है कि, यह अगर 18 वर्ष से पहले बालिका का विवाह जागरण किया गया तो पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, गसवानी क्षेत्र के बुढेरा गांव में आदिवासी परिवार के लोगो ने बाल विवाह करने की सूचना महिला बालविकास विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस को दी थी। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बाल विवाह को रोक दिया है और मामले में पंचनामा तैयार कर दोनों पक्षों को हिदायत भी दी है कि, नियमानुसार बालिका की उम्र 18 वर्ष व बालक की उम्र 21 वर्ष होने पर ही विवाह होता है। अगर इस उम्र से पहले विवाह होता है तो परिजनों पर कार्रवाई भी हो सकती है ।
Sheopur News: बता दें कि, आदिवासी परिवार ने अपनी बेटी खुशबू आदिवासी की शादी राजस्थान में तय कर दी थी जिसका विवाह आज 17 जनवरी को होना तय किया गया था, लेकिन फेरे होने से पहले ही यह जानकारी मीडिया को लग गई जिसकी सूचना विजयपुर के महिला बालविकास विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर परियोजना अधिकारी ज्योति चतुर्वेदी अपनी टीम एवं पुलिस के साथ बुढ़ेरा गांव पहुंच कर दबिश दी गई तो मण्डप में बैठे दुल्हा-दुल्हन को देखा जब अधिकारियों ने उम्र के दस्तावेजों की जांच की तो बालिका खुशबू आदिवासी की उम्र 14 साल 9 माह पाई गई जिसके आधार पर विवाह को रोक दिया गया।
लेखक के बारे में
Web Title: The marriage of a minor was being conducted secretly, the police suddenly reached the mandap
श्योपुर
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm