Jyotiraditya Scindia New Video: भीषण गर्मी में भी खुद को इस तरफ सेफ रखते है संचार मंत्री सिंधिया.. जेब से निकालकर दिखाई ‘लू की दवा’.. आप भी देखें
Jyotiraditya Scindia New Viral Video: भीषण गर्मी में सिंधिया का देसी नुस्खा वायरल, जेब में प्याज रखकर लू से बचने की सलाह।

Jyotiraditya Scindia New Viral Video
- सिंधिया ने गर्मी से बचने के लिए जेब में प्याज रखने का सुझाव दिया।
- शिवपुरी सभा में मंत्री का देसी जुगाड़ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- भीषण हीटवेव के बीच लोगों को पारंपरिक उपाय अपनाने की सलाह।
जानें क्या है मंत्री जी का 'देसी जुगाड़'
हालांकि इस गर्मी का असर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य पर पड़ता नहीं दिख रहा है। वे इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है और लगातार जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे है। इस बीच शिवपुरी में उन्होंने सभा में आये लोगों को गर्मी से बचने के देसी जुगाड़ के बारे में बताया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया कैसे इस भीषण गर्मी के बीच भी खुद के स्वास्थ्य को स्थिर बनाये हुए इसके पीछे का राज भी उन्होंने बताया।जेब से निकाला प्याज तो जमकर बजी तालियां
जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि, वह हर वक़्त अपने साथ एक प्याज लेकर चलते है। केंद्रीय मंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि, आज के आधुनिक युग में लोग डिब्बा लेकर घूम रहे हैं, जबकि संचार मंत्री खुद प्याज लेकर चल रहे हैं। (Jyotiraditya Scindia New Viral Video) पॉकेट से प्याज निकालते उन्होंने आगे कहा, "मैं थोड़ा जवान दिखता हूं पर मेरी आत्मा बूढ़ी है। पॉकेट में प्याज ले जाओ फिर तुम्हें कुछ नहीं होने वाला। आधुनिक युग में सभी डिब्बे (स्मार्टफोन) लेकर घूम रहे हैं लेकिन संचार मंत्री प्याज लेकर घूम रहा है। ये पुरानी चीजें हैं जैसे आयुर्वेद अब आगे बढ़ रहा है वैसे ही इन चीजों (प्याज से गर्मी दूर भगाने का तरीका) को भी हमें नहीं भूलना चाहिए। जून के महीने में 51 डिग्री भी होगा तो सिर के ऊपर पट्टा लगाओ और जेब में प्याज डालो और भगवान का नाम लो।""मेरी गाडी में एसी नहीं" : ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा "उस भावना के आधार पर काम करना आसान नहीं है। ढाई घंटा खड़ा रहना और पसीना टपकना। मैं तो सदैव कहता हूं कि मेरा जितना पसीना टपकता है, मुझे उतना ज्यादा मजा आता है। और न मेरी गाड़ी में एयर कंडीशनर चलता है और न मैं एसी के वातावरण में रहता हूं। और जब लोग मुझसे पूछते हैं कि मई-जून के महीने में भी 51 डिग्री की गर्मी में तो मैं कहता हूं कि ये चंबल की चमड़ी है।"आधुनिक युग में सब ‘डब्बे’ लेकर घूम रहे हैं और संचार मंत्री… pic.twitter.com/K41QYKlDeq
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) April 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान से मुलाकात की
पुणे: विधि कॉलेज के पांच छात्रों के खिलाफ रैगिंग के आरोप में मामला दर्ज
ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत
गाजीपुर मामला : अफवाहें फैलाने के आरोप में दो ‘एक्स’ खातों के खिलाफ प्राथमिकी
नागपुर: मिनी ट्रक पुल की रेलिंग से टकराया, महिला की मौत, नौ घायल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1. उन्होंने जेब में प्याज रखने और सिर ढकने का देसी उपाय अपनाने की सलाह दी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Jyotiraditya Scindia Shares Onion Trick to Beat Heatwave, Video from Shivpuri Goes Viral
शिवपुरी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm