राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान से मुलाकात की
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान से मुलाकात की
दुबई, 26 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के उपायों और क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की।
संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास ने कहा कि डोभाल ने अरब देश की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से यूएई के नेता को शुभकामनाएं दीं।
भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के उपायों, क्षेत्रीय स्थिति और पारस्परिक हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।’’
भाषा देवेंद्र धीरज
धीरज

Facebook


