Pritam Lodhi Son Thar Case: क्या तेरे डैडी का है करैरा? हमारा इतिहास उठा के देख लेना…पुत्र मोह में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने SDOP को दिखाई औकात
Pritam Lodhi Son Thar Case: भाजपा विधायक Pritam Lodhi का एक बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने करेरा क्षेत्र को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Preetam Lodhi Statement News/ imag source: Anurag_Dwary x handle
- विधायक पुत्र का थार हादसा मामला
- सड़क पर 5 लोग हुए घायल
- पुलिस ने दर्ज किया मामला
Pritam Lodhi Son Thar Case: शिवपुरी: मध्यप्रदेश में जनप्रतिनिधि भले ही जनसेवा में जुटे होने का दावा कर रहे हों, लेकिन उनके परिजनों पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामला शिवपुरी जिले का है, जहां भाजपा के एक सीटिंग एमएलए के बेटे की ऐसी करतूत सामने आई है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। (Shivpuri MLA Son Thar Accident Video) पूरा मामला बेलगाम तरीके से सड़कों पर कार दौड़ाने और राहगीरों के साथ अन्य वाहन चालकों को टक्कर मारने का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विधायक पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है।
"क्या करेरा तुम्हारे डैडी का है?मेरा बेटा करेरा आएगा चुनाव भी लड़ेगा तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना! हमारा इतिहास भी देख लेना अपनी औकात में रहो अपने दायरे में रहो", बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ये धमकी एक IPS को दे रहे हैं दे रहे हैं, विधायक जी के बेटे ने अपनी थार से 5 लोगों को… pic.twitter.com/htJ5gGVSuP
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) April 20, 2026
Shivpuri MLA son accident: प्रीतम लोधी उतरे समर्थन में
इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा विधायक Pritam Lodhi का एक बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने करेरा क्षेत्र को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक IPS अधिकारी को लेकर भी सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे विवाद और बढ़ गया है। दरअसल विधायक ने कहा, क्या करेरा तुम्हारे डैडी का है?मेरा बेटा करेरा आएगा चुनाव भी लड़ेगा तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना! हमारा इतिहास भी देख लेना अपनी औकात में रहो अपने दायरे में रहो", दरअसल बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ये धमकी एक IPS को दे रहे हैं दे रहे हैं, विधायक जी के बेटे ने अपनी थार से 5 लोगों को टक्कर मारी थी
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, करैरा-पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने शुक्रवार को सड़क पर इस कदर अपनी थार दौड़ाई कि उसे सड़कों पर चलते हुए लोग नजर ही नहीं आए। दिनेश लोधी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन दौड़ाते हुए बाइक से जा रहे 3 युवकों और स्कूल जा रही 2 छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
थार में नंबर भी नहीं, पर लिखा है MLA
इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि थार वाहन पर आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रही थी। (Shivpuri MLA Son Thar Accident Video) पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।
घटना के बाद देने लगा सफाई
हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद जब आम लोगों ने उससे इस तरह से गाड़ी दौड़ाने की वजह पूछी तो वह अजीबोगरीब तर्क देने लगा। दिनेश लोधी ने कहा कि उसने हॉर्न दिया, सायरन भी बजाया, लेकिन बाइक चालक लहरा रहे थे। दिनेश के मुताबिक एक ही बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। वहीं, जब उसने देखा कि राहगीर उसका वीडियो बना रहे हैं तो वह उन्हें मना करने लगा। रसूखदार विधायक के बेटे की करतूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Share Market 20 April 2026: आज का दिन बना सकता है आपको मालामाल, गिफ्ट निफ्टी के संकेत से जानिए कहां है फायदा!
- America Shooting News: ‘घर बना मौत का मैदान..’, एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 8 की हत्या, आरोपी निकला वो जिसकी उम्मीद किसी को नहीं
- Raipur Visakhapatnam Expressway Kab Chalu Hoga: जगदलपुर से विशाखापट्टनम पहुंचेंगे मात्र 4 घंटे में, सीएम साय बोले- रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर से खुलेंगे छत्तीसगढ़ के विकास के दरवाजे, जानिए कब से हो सकता है शुरू
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शिवपुरी जिले का मामला है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Pritam Lodhi Son Thar Case
शिवपुरी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm