Share Market 20 April 2026: आज का दिन बना सकता है आपको मालामाल, गिफ्ट निफ्टी के संकेत से जानिए कहां है फायदा!

Share Market 20 April 2026: आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है। गिफ्ट निफ्टी जो शुक्रवार शाम 400 अंक उछला था, अब सिर्फ 100 अंक ऊपर है। कच्चा तेल 90 डॉलर से गिरने वाला फिर 6% चढ़कर 95 डॉलर के पार पहुंच गया। वहीं यूएस इंडाइसेस में लगभग 1.75% की मजबूती देख गई।

Share Market 20 April 2026: आज का दिन बना सकता है आपको मालामाल, गिफ्ट निफ्टी के संकेत से जानिए कहां है फायदा!

(Share Market 20 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 20, 2026 / 08:56 am IST
Published Date: April 20, 2026 8:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कन्फ्यूजन से ग्लोबल बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी
  • डाओ फ्यूचर्स 400+ अंक गिरा, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख
  • गिफ्ट निफ्टी की तेजी घटी, अब मामूली बढ़त के संकेत

नई दिल्ली: Share Market 20 April 2026 in India: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के खुले या बंद होने को लेकर कन्फ्यूजन ने ग्लोबल बाजारों का जोश ठंडा कर दिया है। निवेशकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर साफ दिख रहा है। जोखिम लेने की इच्छा फिलहाल कम नजर आ रही है।

अमेरिकी और एशियाई बाजारों का हाल (Status of US and Asian Markets)

अमेरिकी फ्यूचर्स में कमजोरी दिखी है और डाओ फ्यूचर्स 400 प्वाइंट से ज्यादा टूट गया। एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी रही थी, जहां इंडाइसेस करीब पौने दो प्रतिशत तक चढ़े थे।

गिफ्ट निफ्टी के संकेत कमजोर (GIFT Nifty Signals)

गिफ्ट निफ्टी जो शुक्रवार शाम को लगभग 400 अंकों की मजबूत बढ़त दिखा रहा था, अब सिर्फ 100 अंक की हल्की बढ़त पर सिमट गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि भारतीय बाजार की शुरुआत सीमित बढ़त के साथ हो सकती है और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

तेल की कीमतों में तेज उछाल (Surge in Crude oil Prices)

कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेजी आई है। पहले यह 90 डॉलर के नीचे फिसल गया था। लेकिन अब करीब 6 प्रतिशत उछलकर 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसकी बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में तनाव और सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता है। जिससे महंगाई का खतरा भी बढ़ सकता है।

डॉलर मजबूत, सोने पर दबाव (Dollar Strengthens, Gold Under Pressure)

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते डॉलर मजबूत हुआ है। इसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा है जहां हल्की गिरावट देखी गई। निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन डॉलर की मजबूती फिलहाल गोल्ड पर दबाव बना रही है।

बैंकिंग सेक्टर से राहत की खबर (Relief in the Banking Sector)

इस बीच घरेलू स्तर पर HDFC Bank ने चौथी तिमाही के अच्छे नतीजे पेश किए हैं। बैंक की ब्याज आय में 3 प्रतिशत और मुनाफे में 9 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई है। लोन ग्रोथ करीब 12 प्रतिशत और डिपॉजिट 14 प्रतिशत से अधिक बढ़े हैं। साथ ही एसेट क्वालिटी में सुधार और 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत दे रहा है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।