Ladli Behna Yojana: हर घर पर 50 रुपए में नेम प्लेट? लाड़ली बहना योजना के नाम पर वसूली का आरोप, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
Ladli Behna Yojana: हर घर पर 50 रुपए में नेम प्लेट? लाड़ली बहना योजना के नाम पर वसूली का आरोप, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Ladli Behna Yojana
- हर घर पर 50-50 रुपए का खेल,
- लाड़ली बहना योजना के नाम पर वसूली का आरोप,
- कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने की चेतावनी,
सीधी: Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत घर-घर जाकर 50 रुपए में नेम प्लेट लगाने का मामला सामने आया है जिसने कांग्रेस में विवाद और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे महिलाओं के सम्मान और योजना के उद्देश्य का अपमान करार दिया है और आरोप लगाया है कि यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी की प्रचार प्रेमी सरकार अब जमीनी कर्मचारियों से अपना प्रचार करवाना चाहती है! योजनाओं के प्रचार के नाम पर अपनी धपली बजवाने का भाजपा का यह प्रयास निंदनीय है! https://t.co/X0guoBQuQ3
— MP Congress (@INCMP) November 11, 2025
लाडली बहनों के नाम पर नेम प्लेट विवाद (MP Ladli Behna Scheme)
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रचार प्रेमी सरकार अब जमीनी कर्मचारियों से अपना प्रचार करवाना चाहती है। योजनाओं के प्रचार के नाम पर अपनी धपली बजवाने का भाजपा का यह प्रयास निंदनीय है। वही कांग्रेस के विधायक अजय सिंह ने भी X पर पोस्ट करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले की बेंदुआ पंचायत समेत कई इलाकों में स्वच्छ भारत-लाड़ली बहना लिखी नेम प्लेट लगाने के नाम पर घर-घर जाकर 50 वसूले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के नाम पर सरकार योजना चला रही है, उन्हीं बहनों से ठेकेदार और NGO पैसे ऐंठ रहे हैं।
कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना (Sidhi district Ladli Behna)
Ladli Behna Yojana: जांच में यह सामने आया कि वसूली फर्जी आदेश दिखाकर की जा रही थी और कई जगह अधिकारियों ने जानकारी से इंकार कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि यह न केवल भ्रष्टाचार का मामला है, बल्कि लाड़ली बहनों के सम्मान और उनके हक़ पर चोट भी है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर सख़्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर मामला जारी रहा तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।
यह भी पढ़ें
- दिल्ली में लाल किले के पास ऐसे हुआ कार में ब्लास्ट, CCTV फुटेज आया सामने, देखें धमाके का भयावह मंजर, आतंकी भी कैमरे में कैद?
- सरकारी स्कूल के टॉयलेट में शिक्षक ने लगाई फांसी, बाथरुम में फंदे पर लटका मिला शव, बच्चे और स्टाफ देख कांप उठे, सामने आई आत्महत्या की वजह ?
- दिल्ली ब्लास्ट में दो लाशें क्या आतंकियों की हैं? 10 में से 8 शवों की हुई पहचान, पर 2 की सिर गायब, उंगलियां बिखरीं...
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: इस विवाद में सामने आया कि घर-घर जाकर 50 रुपए में नेम प्लेट लगाने का काम किया जा रहा था, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान और योजना के उद्देश्य का अपमान बताया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ladli Behna Yojana: Name plates for every house under the Ladli Behna Yojana cost Rs 50
सीधी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm