Sidhi News : 30 घंटे से गायब था 7 साल का मासूम बच्चा, पुलिस ने खंगाले सैंकड़ों CCTV कैमरे, फिर जो देखा फटी की फटी रह गई सबकी ऑंखें
सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम प्रिंस कोल का अपहरण हुआ था। पुलिस ने 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रीवा बस स्टैंड से …

Sidhi News
- 7 वर्षीय प्रिंस कोल 30 घंटे बाद रीवा बस स्टैंड से सकुशल बरामद।
- आरोपी दीपक कोल, गाँव का ही युवक, गिरफ्तार कर पूछताछ जारी।
- पुलिस ने 100 CCTV कैमरों की फुटेज से ट्रैक कर आरोपी को पकड़ा।
Sidhi News सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में 7 वर्षीय मासूम के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 14 नवंबर की शाम से लापता प्रिंस कोल को पुलिस ने 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रीवा बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी
Sidhi News मिली जानकारी के अनुसार मामला रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ममदर गांव का है। 14 नवंबर की शाम जब प्रिंस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पूछताछ में पता चला कि गाँव का ही युवक दीपक कोल मासूम को लेकर कहीं चला गया है। परिजनों ने तुरंत थाने में सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने एसपी संतोष कोरी को अवगत कराया। इसके बाद एसपी ने 4 पुलिस टीमों का गठन किया और बच्चे की तलाश शुरू कराई।
100 CCTV कैमरों की पड़ताल
Sidhi News पुलिस ने इलाके में लगे लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें पाया गया कि आरोपी बच्चे को लेकर रीवा की ओर गया है। इसके बाद पुलिस टीमों ने रीवा में सक्रियता बढ़ाई। लगातार ट्रैकिंग के बाद पुलिस ने रीवा बस स्टैंड पर घेराबंदी कर आरोपी दीपक कोल को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर दिया। पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया है, जबकि आरोपी से घटना के मकसद को लेकर पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मासूम को रीवा बस स्टैंड से सकुशल बरामद किया गया।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: 7 Year Old Boy Abducted in Sidhi, Rescued by Police from Rewa Bus Stand
सीधी
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm