Singrauli News: आसमान से बरसी आफत.. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत, घर में पसरा मातम
Singrauli News: आसमान से बरसी आफत.. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत, घर में पसरा मातम

Five people died due to lightning in Singrauli/Image Credit: IBC24 File
- आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत
- एक बुजुर्ग महिला और तीन नाबालिगों सहित पांच की मौत
- जियावां, चितरंगी और बरगवां पुलिस थाना क्षेत्र में हुई घटना
Five people died due to lightning in Singrauli: सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में बीते सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला और तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जियावां, चितरंगी और बरगवां पुलिस थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से इन लोगों की मौत हुई है।
पहली घटना बरगवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में देर रात 1.30 बजे हुई, जिसमें 67 वर्षीय सनाओ बाई की मौत हो गई, जबकि जियावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपेला गांव में जमालुद्दीन की 17 वर्षीय बेटी अंतिमनिशा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अंतिमनिशा अपने घर के पास एक हैंडपंप से पानी निकाल रही थी। पुलिस ने कहा कि, ‘‘इसी पुलिस थाना क्षेत्र के गोडगावां गांव में 58 वर्षीय शिवधारी कोल की मौत हो गई। चितरंगी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय श्यामलाल गुर्जर झरकटिया गांव में अपने घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बकरियां चरा रहा था, जब वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।’’
Read More: MP Cabinet Meeting: राज्य सेवा अधिकारियों के लिए खुशखबरी.. मोहन कैबिनेट की बैठक में आज इस प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी
पुलिस ने बताया कि खोखवा गांव में आम बीनने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सोनू देवी (16) की मौत हो गई। तय समय के मुताबिक मानसून सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश में पहुंच गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 25 जून तक पूरे राज्य में छा जाने की उम्मीद है।
Web Title: Five people died due to lightning in MP's Singrauli
सिंगरौली
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm