Husband Killed Wife: पति ने पत्नी की हत्या कर शव प्रयागराज में जलाया, लापता परिवार का रहस्य खुला, पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार
Husband Killed Wife: पति ने पत्नी की हत्या कर शव प्रयागराज में जलाया, लापता परिवार का रहस्य खुला, पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार Singrauli News

Husband Killed Wife, Singrauli murder case, NTPC colony crime, Nikhil Dubey engineer, Abhavya Dubey murder, Singrauli wife murder, Prayagraj cremation, hidden murder case, NTPC Singrauli news, Indian family missing, L&T employee murder, engineer kills wife,
- पति ने पत्नी की हत्या कर शव प्रयागराज में जलाया,
- लापता परिवार का खुलासा,
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
सिंगरौली: Singrauli News: जिले में चार दिन पहले एनटीपीसी विंध्यनगर कॉलोनी परिसर में रहने वाला परिवार लापता हो गया था। पुलिस जब लापता परिवार की तलाश में जुटी तो कहानी कुछ और निकलकर सामने आई। कहानी को सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई । दरअसल एनटीपीसी निवासी निखिल दुबे जो एलएनटी कंपनी में इंजीनियर के पद पर पदस्थ था उसी ने पत्नी अभाव्या दुबे की हत्या की, उसके बाद शव को कंबल में लपेटकर कार में लोड कर प्रयागराज लेकर गया और चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। Husband Killed Wife
Read More : शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह.. राजभवन में मुख्यमंत्री समेत बड़ी संख्या में विधायक मौजूद, देखें IBC24 पर Live
Husband Killed Wife: मामला तब प्रकाश में आया जब अभाव्या के माता- पिता उसकी खोज खबर लेने विंध्यनगर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को पहले दिन ही बता दिया था कि परिवार सहित अचानक गायब हुए निखिल ने ही अपनी पत्नी अभाव्या दुबे की हत्या कर दी है। हालांकि पुलिस गुमशुदगी का प्रकरण मानकर जांच कर रही थी, लेकिन जब पुलिस मामले की तह तक गई तो पता चला पति ने ही पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद चुपचाप तरीके से शव को प्रयागराज में ले जाकर जला दिया। विंध्यनगर CSP पुन्नू सिंह परस्ते ने बताया कि घटना दिनांक को रात 9 बजे के करीब निखिल आवास पहुंचा। उसने पानी पीने के लिए पत्नी से मांगा। पानी लाने में पत्नी को थोड़ी देरी हुई तो वह खुद किचन में पानी लेने गया जहां पत्नी खाना बना रही थी ।
Husband Killed Wife: गुस्से में उसने पत्नी के बाल पकड़े और तेजी से सिर किचन के प्लेटफार्म पर पटक दिया जिससे पत्नी बेहोश होकर गिर गयी । उसके बाद उसे उठाकर बेड पर लिटाया लेकिन कुछ देर बाद पत्नी का शरीर ठंडा पड़ने लगा तब निखिल की मां ने बताया अभाव्या की मौत हो चुकी है। उसके बाद पति ने पत्नी के शव को कंबल में लपेटा और आस-पड़ोस के लोगों के सोने का इंतजार किया। रात करीब 12 बजे वह पत्नी के शव को कार में लोड किया और बेटी को लेकर प्रयागराज चला गया। जहां सुबह 8 बजे तक में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Husband Killed Wife: विंध्यनगर CSP पुन्नू सिंह परस्ते ने बताया कि निखिल अपनी मां और 6 साल की बेटी को लेकर दो दिनों तक कार में घूमता रहा। इस बीच बेटी की तबीयत भी खराब हुई तो वह दवाई की दुकान से दवा लेकर उसे खिलाता रहा। विंध्यनगर पुलिस तीन दिन से प्रयागराज में निखिल के घर के आसपास तैनात थी । निखिल जब अपने घर आया, उसी समय पुलिस उसे और उसकी मां को पकड़कर प्रयागराज से विंध्यनगर लेकर आई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान निखिल ने कबूल किया कि पानी न देने पर वह गुस्से में आकर पत्नी का बाल पकड़कर प्लेटफार्म में पटक दिया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Ans: आरोपी निखिल दुबे है, जो एलएनटी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Husband Killed Wife: Husband murdered his wife and burnt her body in Prayagraj
सिंगरौली
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm