BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Akhilesh Yadav on Azam Khan: आजम खान के जेल से बाहर आते ही अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान.. उत्तर प्रदेश सियासत में होने लगी ये चर्चा

उत्तरप्रदेश की राजनीति के दिग्गज आजम खान जेल से बाहर आ चुके हैं। आजम के जेल से बाहर आते ही उत्तरप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। …

akhilesh yadav on azam khan

akhilesh yadav on azam khan

muskan mishra
Published: 23 Sept 2025 | 2:15 pmModified: 23 Sept 2025 | 2:15 pm
HIGHLIGHTS
  1. अजम खान की रिहाई से यूपी की राजनीति में हलचल तेज।
  2. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रिहाई का जोरदार स्वागत किया।
  3. योगी सरकार में दर्ज 100 से ज्यादा मुकदमे अजम खान के खिलाफ।

Akhilesh Yadav on Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान आज करीब 23 महीने बाद उत्तरप्रदेश के सीतापुर जेल से रिहा हो गए हैं। जेल के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों का भारी हुजूम था। आजम खान के जेल से बाहर आते ही उत्तरप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच आजम खान को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। सपा प्रमुख के बयान की काफी चर्चा की जा रही है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा ?

Akhilesh Yadav on Azam Khan: आजम के जेल से बाहर निकलने का समाजवादी पार्टी (एसपी) के मुखिया अखिलेश यादव ने स्वागत किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि आदरणीय आजम खान साहब समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी हम लोगों के साथ है और बीजेपी का मुकाबला करने के लिए आज से नहीं न जाने कब से सबसे बड़ी भूमिका उनकी और समाजवादियों की रही है, आज तो इतनी खुशी का समय है। आज ही उनको न्याय मिला। मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय उनके सारे मुकदमे खत्म होंगे। आखिलेश ने यह भी कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर जिस तरह से मुख्यमंत्री जी ने न केवल अपने मुकदमे वापस लिए बल्कि डेप्युटी सीएम के भी केस वापस लिए हैं। तमाम बीजेपी नेताओं के मुकदमे वापस लिए हैं। समजावादी सरकार बनने पर जितने झूठे मुकदमे आजम खान पर वो सब मुकदमे वापस लेने का काम सरकार में होगा।

2 साल बाद जेल से बाहर आए आजम खान

बता दें कि, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आज़म खान मंगलवार को सीतापुर जिला कारागार से करीब दो साल बाद रिहा हो गए। सीतापुर जिला कारागार के अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सपा नेता आज़म खान की कारागार से रिहाई हो गई ख़ान काला चश्मा पहने हुए कार की अगली सीट पर बैठकर जेल से बाहर आए। मीडिया ने आज़म खान का बयान लेने की बहुत कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने वाहन को चारों ओर से घेर लिया, इसलिए आज़म खान की कोई भी बात सुनने को नहीं मिली।

योगी सरकार आने के बाद 50 महीने जेल में रहे

आजम खान एक ऐसा नाम है जिसकी रामपुर सहित पश्चिमी यूपी में तूती बोलती थी।लेकिन, उनके सितारे उस समय गर्दिश में पहुंचे जब साल 2017 में यूपी में सत्ता परिवर्तन हुआ और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। उन्हें भूमाफिया घोषित किया गया और 100 से ज्यादा केस दर्ज हुए। आजम को सबसे पहले 26 फरवरी 2020 को गिरफ्तार किया गया. वे 27 महीने जेल में रहे और 20 मई 2022 को सीतापुर जेल से रिहा किए गए।  इसके बाद 18 अक्टूबर 2023 को रामपुर की जेल में सरेंडर किया था और आज यानी 23 सितंबर को रिहा हुए हैं। वह दूसरी बार 23 महीने 4 दिन जेल में रहे। कुल मिलाकर योगी सरकार आने के बाद आजम खान को 50 महीने जेल में काटने पड़े हैं। योगी सरकार बने 8 साल गुजर चुके हैं और उनके कार्यकाल का आधा समय आजम खान ने जेल में बिताया है।

read more: Azam Khan Release: 23 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान, सभी 72 मामलों में मिली जमानत, समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब

read more: Ayodhya Ki Ramleela: अयोध्या में फिल्मी रामलीला की धूम, बिंदु दारा सिंह बने शिव, अवतार गिल बने नारद, 240 फीट रावण दहन रहेगा खास आकर्षण

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अजम खान 23 महीने बाद 23 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल से रिहा हुए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Akhilesh Yadav on Azam Khan: What did SP chief Akhilesh Yadav say as soon as Azam was released from jail

शहर की खबरें
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am