Man Offers Private Part to Shivling: पिता अपना प्राइवेट पार्ट काटकर नाबालिग बेटे से चढ़वाया शिवलिंग में, तांत्रिक क्रिया में सिद्धी पाने किया ऐसा काम?
Man Offers Private Part to Shivling: पिता अपना प्राइवेट पार्ट काटकर नाबालिग बेटे से चढ़वाया शिवलिंग में, तांत्रिक क्रिया में सिद्धी पाने किया ऐसा काम?

Man Offers Private Part to Shivling / पिता अपना प्राइवेट पार्ट काटकर नाबालिग बेटे से चढ़वाया शिवलिंग में / Image Source: TRUE STORY X
सीतापुर: Man Offers Private Part to Shivling उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले को जिसने भी जाना पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल एक अधेड़ शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर अपने नाबालिग बेटे के हाथों शिवलिंग में चढ़वा दिया। प्राइवेट पार्ट काटने के बाद अधेड़ की हालत खराब होने लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अधेड़ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Man Offers Private Part to Shivlingमिली जानकारी के अनुसार मामला बीते शुक्रवार का है, जब महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहरौली निवासी बिहारी लाल (50) ने धारदार हथियार से रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच अपना ही गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) काट दिया। इसके बाद रात में ही अपने 15 वर्षीय बेटे के हाथों इस कटे हुए लिंग को गांव के ही श्री जागेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए भेज दिया। जहां बेटे ने कटे हुए प्राइवेट पार्ट को शिवलिंग पर चढ़ा दिया और वापस घर लौट आया।
वहीं, मामले में बिहारी लाल की पत्नी की मानें तो सुबह जब उसे नहाने के लिए कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया और मंदिर ले जाने की बात कही। बिहारी लाल को मंदिर ले जाया गया, लेकिन मंदिर से लौटते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पत्नी ने अस्पताल चलने को कहा तो इनकार कर दिया और मंदिर ले चलने की बात कही। परिजन जबरन उसे अस्पताल ले गए, तब जाकर प्राइवेट पार्ट के कटे होने का पता चला।
पत्नी आशा देवी ने बताया कि बिहारी लाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अंध विश्वास पर भरोसा करते हैं। अपने मन का काम करते हैं। कई दिनों से मंदिर जा रहे हैं। फिलहाल तबीयत खराब होने के कारण अब तक बिहारी लाल से घटना की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि बिहारी लाल ने तांत्रिक क्रिया में सिद्धी पाने के लिए ऐसा काम किया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की है, जहां बिहारी लाल नामक व्यक्ति ने अंधविश्वास के चलते अपना प्राइवेट पार्ट काटकर अपने बेटे के हाथों शिवलिंग पर चढ़वा दिया।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Man Offers Private Part to Shivling : Man Offer his Private Part to Lord Shiva After cut with Knife
SITAPUR
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm