मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा से कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह भाजपा में शामिल हुए
मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा से कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह भाजपा में शामिल हुए
भोपाल, 13 मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से एक बार फिर कांग्रेस के मौजूदा सांसद नकुल नाथ को टिकट मिलने के एक दिन बाद पार्टी के पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह और कई अन्य स्थानीय नेता बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।
सिंह 1998 से 2003 तक छिंदवाड़ा जिले के चौरई से कांग्रेस विधायक थे।
भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि सिंह के अलावा जिला कांग्रेस किसान शाखा के अध्यक्ष चांद चौरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से पार्टी के स्वास्थ्य व चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्य यहां मुख्यालय में भगवा पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रमुख वी. डी. शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास से प्रेरित होकर छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि और कांग्रेस के पदाधिकारी पार्टी में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा अब मोदी सरकार की गरीब समर्थक योजनाओं के लाभार्थियों का ‘गढ़’ है।
कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को छिंदवाड़ा से उम्मीदवार घोषित किया था।
कमलनाथ नौ बार छिंदवाड़ा से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनकी पत्नी अलका नाथ ने एक बार इसका प्रतिनिधित्व किया। पिछली बार इस सीट से नकुलनाथ जीते थे।
भाषा दिमो जोहेब
जोहेब

Facebook


