लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मप्र की छह सीटों पर अपराह्न तीन बजे तक 46.50 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मप्र की छह सीटों पर अपराह्न तीन बजे तक 46.50 प्रतिशत मतदान
भोपाल, 26 अप्रैल (भाषा) लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की छह सीट पर तीन बजे तक लगभग 46.50 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
अधिकारी ने बताया कि तीन बजे तक दमोह में 45.69 प्रतिशत, होशंगाबाद में 55.79, खजुराहो में 43.89, रीवा में 37.55, सतना में 47.68 और टीकमगढ़ में 48.76 प्रतिशत हो चुका है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दमोह तथा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी के साथ टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान किया। कुमार टीकमगढ़ सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं। इस बार इस सीट से उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार से है।
अधिकारी ने बताया कि मतदान शाम छह बजे समाप्त हो जाएगा।
सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार सतना लोकसभा सीट पर हैं, जबकि सबसे कम सात प्रत्याशी टीकमगढ़ में चुनाव लड़ रहे हैं। इन छह सीट पर 2,865 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख वी. डी. शर्मा खजुराहो सीट से दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं।
भाषा दिमो जोहेब
जोहेब

Facebook


