Katihar Junction Cucumber Viral Video : क्या आप भी खाते हैं स्टेशन का खीरा? तो रुक जाइए! महिला की यह घिनौनी करतूत देख दोबारा खरीदने की नहीं करेंगे हिम्मत

कटिहार जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खीरे को ताजा दिखाने के लिए हरे केमिकल में डुबोने का वीडियो वायरल हुआ है, जिससे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।

Katihar Junction Cucumber Viral Video : क्या आप भी खाते हैं स्टेशन का खीरा? तो रुक जाइए! महिला की यह घिनौनी करतूत देख दोबारा खरीदने की नहीं करेंगे हिम्मत

Katihar Junction Cucumber Viral Video / Image Source : X

Modified Date: May 8, 2026 / 11:21 am IST
Published Date: May 8, 2026 11:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • कटिहार जंक्शन पर खीरे को केमिकल में डुबोने का वीडियो वायरल
  • ताजगी दिखाने के लिए हरे रंग के घोल का इस्तेमाल करने का आरोप
  • सोशल मीडिया पर खाद्य सुरक्षा को लेकर आक्रोश और सवाल उठे

नई दिल्ली : Katihar Junction Cucumber Viral Video सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने रेल यात्रियों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। यहाँ एक महिला यात्रियों को बेचने से पहले खीरे को गहरे हरे रंग के केमिकल में डुबोती नजर आ रही हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।

ताजा दिखाने के लिए लगाया हरा रंग

यह चौंकाने वाला मामला कटिहार जंक्शन रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खीरे को ताजा और आकर्षक दिखाने के लिए उसे एक बाल्टी में रखे हरे केमिकल के घोल में भिगोया जा रहा है। Adulterated Cucumber Video  स्टेशन पर खीरा बेचने वाली इन महिलाओं की यह करतूत कैमरे में कैद हो गई है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Social Media Viral News. इस वीडियो के सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता (Food Safety and Hygiene) को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर काफी आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि महज थोड़े से मुनाफे के लिए यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.