मध्य प्रदेश ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने भाजपा की विभाजनकारी विचारधारा से लड़ने का लिया संकल्प
मध्य प्रदेश ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने भाजपा की विभाजनकारी विचारधारा से लड़ने का लिया संकल्प
(तस्वीर के साथ)
भोपाल, छह अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने शनिवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में बैठक की और भाजपा की फासीवादी नीतियों से आक्रामक तरीके से लड़ने का संकल्प लिया।
गठबंधन के एक नेता ने कहा कि सभी दलों ने समाज को विभाजित करने पर आमादा विचारधारा से लड़ने के लिए चुनाव के बाद भी एकजुट रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख जीतू पटवारी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव और राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय, आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राज्य सचिव शैलेन्द्र शैली, राज्य राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष राजू भटनागर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष मोनू यादव ने बैठक में भाग लिया।
नेता ने कहा, ‘दो घंटे की बैठक में, नेता भाजपा का मुकाबला करने के लिए जिला स्तरीय समन्वय समितियां बनाने पर सहमत हुए। पटवारी ने राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह से इन समितियों के गठन पर चीजों को अंतिम रूप देने के लिए कहा।’’
नेता ने कहा, ”पटवारी ने अपने मीडिया सलाहकार के के मिश्रा को इंडिया गठबंधन के घटकों और अन्य समान विचारधारा वाले संगठनों के बीच एक सेतु के रूप में काम करने के लिए भी कहा।”
भाषा दिमो
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


