मप्र : एमबीबीएस की छात्रा ने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या की

मप्र : एमबीबीएस की छात्रा ने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या की

मप्र : एमबीबीएस की छात्रा ने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या की
Modified Date: April 22, 2024 / 10:23 pm IST
Published Date: April 22, 2024 10:23 pm IST

भोपाल, 22 अप्रैल (भाषा) भोपाल के एक निजी मेडिकल कॉलेज की 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा ने सोमवार को छात्रावास के कमरे में पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छात्रा का शव आज सुबह उसके छात्रावास के कमरे में छत के पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान रानी मोरे के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से खरगोन की रहने वाली रानी मोरे यहां खजूरी पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत स्थित चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रथम वर्ष की छात्रा थीं।

उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस मोरे के परिवार के सदस्यों के आने का इंतजार कर रही है।

उन्होंने कहा कि मोरे द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे का सटीक कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है।

भाषा दिमो शफीक

शफीक


लेखक के बारे में