Rajasthan Hotel Viral Video: क्या आपने भी डाउनलोड किया है ‘राजस्थान होटल वायरल वीडियो’, हो सकता है बड़ा नुकसान, यहां जानें कैसे
Rajasthan Hotel Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'राजस्थान होटल वायरल वीडियो' के नाम से एक लिंक शेयर की जा रही है।
Rajasthan Hotel Viral Video/Image Credit: X Handle
- सोशल मीडिया पर 'राजस्थान होटल वायरल वीडियो' के नाम से लिंक शेयर की जा रही है।
- ये लिंक इंटरनेट यूजर्स के लिए एक बड़ा साइबर खतरा बन गया है।
- इन लिंक्स पर क्लिक करने से यूजर के डिवाइस में मैलवेयर या APK फाइल डाउनलोड हो जाती है।
Rajasthan Hotel Viral Video: नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘राजस्थान होटल वायरल वीडियो’ के नाम से एक लिंक शेयर की जा रही है। ये लिंक इंटरनेट यूजर्स के लिए एक बड़ा साइबर खतरा बन गया है। साइबर अपराधियों ने किसी चर्चित या सनसनीखेज विषय को लेकर लोगों में व्याप्त उत्सुकता का फायदा उठाते हुए यह जाल बिछाया है। व्हाट्सएप, टेलीग्राम और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को देखने या डाउनलोड करने के दावे के साथ कई अलग-अलग लिंक्स भी शेयर की जा रही है। इन लिंक्स पर क्लिक करने से यूजर के डिवाइस में मैलवेयर या एपीके (APK) फाइल डाउनलोड हो जाती है, जिससे डेटा चोरी और वित्तीय नुकसान का खतरा पैदा हो जाता है।
कैसे काम करता है ये सायबर ट्रैप?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जब भी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है, तो वो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड होने लगता है। हैकर्स इसी बात का फायदा उठाकर उस नाम से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट्स और लिंक्स तैयार कर लेते हैं। जैसे ही कोई यूजर वीडियो डाउनलोड करने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करता है, उसे एक अनधिकृत वेब पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाता है। (Rajasthan Hotel Viral Video) वहां वीडियो प्ले करने या डाउनलोड पूरा करने के नाम पर एक थर्ड-पार्टी फाइल या एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है।
यह फाइल वास्तव में एक मालवेयर या स्पायवेयर होती है, जो फोन में इंस्टॉल होते ही बैकग्राउंड में सक्रिय हो जाती है। इसके बाद साइबर अपराधियों को यूजर के बैंक क्रेडेंशियल्स, मैसेजेस, ओटीपी (OTP), कॉन्टैक्ट्स और मीडिया फाइलों का पूरा एक्सेस मिल जाता है। इसके जरिए खातों से पैसे गायब किए जा सकते हैं या निजी डेटा का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए किया जा सकता है।
साइबर विशेषज्ञों की इस सलाह का करें पालन
Rajasthan Hotel Viral Video: इस बढ़ते खतरे को देखते हुए साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और पुलिस प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी अनजान स्त्रोत से प्राप्त हुई लिंक पर बिना जांच-पड़ताल किए क्लिक न करें। इसके अलावा, किसी भी फॉरवर्डेड मैसेज या वीडियो लिंक को बिना पुष्टि के आगे शेयर करने से भी बचना चाहिए।
इंटरनेट पर किसी भी वायरल वीडियो की तलाश में अनधिकृत वेबसाइट्स पर जाना और वहां से किसी भी प्रकार की फाइल डाउनलोड करना सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक हो सकता है। साइबर सुरक्षा नियमों के अनुसार, मोबाइल में हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर (Google Play Store या Apple App Store) से ही एप्लीकेशन इंस्टॉल करनी चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Rajasthan IFS Transfer List 2026: राज्य में फिर बड़ा तबादला.. एक साथ बदले गये 69 IFS अधिकारी, कई वनमंडल के DFO इधर से उधर, देखें पूरे लिस्ट
- Cricketer Abhishek Porel Arrest: दिल्ली कैपिटल्स का स्टार बल्लेबाज गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया रेप, वीडियो बनाने का भी आरोप
- Korba Fraud News: नकली पुलिस बनकर लाखों की ठगी, आरोपियों ने बुजुर्ग को दिखाया इस बात का डर, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई वारदात

Facebook


